ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar weather : बिहार में फरवरी से ही बढ़ने लगी गर्मी, होली तक और चढ़ेगा पारा; जानें आज का हाल Bihar weather : बिहार में फरवरी से ही बढ़ने लगी गर्मी, होली तक और चढ़ेगा पारा; जानें आज का हाल साहिबगंज से अगवा 3 नाबालिगों को जमालपुर रेल पुलिस ने किया बरामद, तीनों को सुरक्षित परिजनों के किया हवाले शिवहर: लापता 12 साल के बच्चे को पुलिस ने एक घंटे के भीतर किया बरामद, परिजनों के चेहरे पर आई मुस्कान शराबबंदी वाले बिहार में होली की तैयारी में जुटे माफिया: गिट्टी लदे हाईवा से 50 लाख की शराब बरामद हड़ताल खत्म करने की अपील, विजय कुमार सिन्हा ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों से कहा..पहले काम पर लौटें, तब मांगों पर किया जाएगा विचार Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Crime News: मुजफ्फरपुर ड्रम हत्याकांड, 5 साल पहले युवक ने बेरहमी से की थी गर्लफ्रेंड की हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर

पटना में बाहुबली विधायक के फ्लैट पर छापेमारी, ठेकेदारों को धमकी देने और गोली मारने वाले 6 गिरफ्तार, कई हथियार बरामद

पटना में बाहुबली विधायक के फ्लैट पर छापेमारी, ठेकेदारों को धमकी देने और गोली मारने वाले 6 गिरफ्तार, कई हथियार बरामद

08-Aug-2020 08:10 AM

PATNA:  पटना में पुलिस ने एक बाहुबली विधायक के फ्लैट पर छापेमारी की है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 6 लोगों को पकड़ा है. पकड़े गए लोगों के पास से कई हथियार भी बरामद हुआ हैं. जो लोग पकड़े गए हैं वह विधायक खास करीबी लोग हैं. पुलिस ने कार्रवाई बोरिंग रोड चौराहा के किराना गली में स्थित विंध्याचल अपार्टमेंट में की है. छापेमारी बारे में बताया जा रहा है कि रंगदारी सेल की टीम ने यह कार्रवाई की है. पुलिस ने सीपीडब्ल्यूडी के ठेकेदारों से रंगदारी मांगने और पैसा नहीं देने पर धमकी देने के मामले में पुलिस ने यह कार्रवाई की है. यही नहीं गिरफ्तार लोग रंगदारी नहीं देने पर एक ठेकेदार को रांची में गोली भी मार दिया था.

ठेकेदारों को टेंडर से हटने के लिए देते थे धमकी

छापेमारी के बारे में बताया जा रहा है कि पुलिस ने कार्रवाई जब की तो हड़कंप मच गया. अपार्टमेंट के गार्ड ने बताया कि पुलिस टीम ने खुद को एसटीएफ की टीम बताया और तीसरी मंजिल पर स्थित विधायक के फ्लैट पर चले गए. वहां से 6 लोगों को पकड़ा. 


रंगदारी नहीं देने पर रांची में ठेकेदार को मारी थी गोली

जिन लोगों को पकड़ा गया है उनके बारे में बताया जा रहा है कि सीपीडब्ल्यूडी की ओर से कुछ महीने पहले एक टेंडर निकाला गया था. उस टेंडर में भाग लेने वाले ठेकेदारों को इन लोगों ने व्हाट्सएप पर कॉल और मैसेज कर धमकी दिया था. इन लोगों ने कहा था कि टेंडर छोड़ नहीं तो इसका अंजाम बुरा होगा. डर से ठेकेदारों ने पटना के शास्त्रीनगर थाना में केस दर्ज कराया था. विधायक के फ्लैट से पकड़े गए लोगों में से कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने रांची में भी रंगदारी नहीं देने पर एक ठेकेदार को गोली मार दिया था. हालांकि वो ठेकेदार इलाज के दौरान ठीक हो गया. ठेकेदारों ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी.