Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
07-Mar-2022 10:16 AM
PATNA : राजधानी में साइबर अपराधियों का नेटवर्क बढ़ता जा रहा है. आप सावधान हो जाइये. क्योंकि अपराधी अब क्राइम के नए नए तरीके अपना रहे हैं. ऐसा ही साइबर क्राइम का एक मामला एयरपोर्ट थाने में आया है. दरअसल, शास्त्रीनगर थाने के खाजपुरा के रहने वाले आदिल रहमान के खाते से शातिरों ने 1 लाख 24 हजाार 998 रुपये की निकासी कर ली. अपराधियों ने बड़े ही शातिर तरीके से बैंक खाते से पैसे उड़ाए हैं.
साइबर फ्रॉड ने न तो कोई कॉल किया, न लिंक और न ही मैसेज, लेकिन खाते से रुपये की निकासी कर ली. बाद में पैसे निकासी का मैसेज आया, तो पता चला कि जालसाजों ने खाते से पैसे की निकासी कर ली है. पहली बार एक लाख और दूसरी बार में 24,998 रुपये निकाल लिए. आदिल का खाता एसबीआई के शेखपुरा ब्रांच में है. आदिल ने एयरपोर्ट थाने में लिखित आवेदन दिया है.
इस बाबत आादिल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने कभी भी बैंक से जुड़ी गोपनीयता भंग नहीं की है. उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें किसी तरह का कोई कॉल नहीं आया और न ही उनके मोबाइल पर कोई मैसेज या लिंक भी नहीं आया. जब अकाउंट से पैसे निकल गये, तब उनके मोबाइल पर पैसा निकलने का दो मैसेज आया.
पीड़ित का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस यह आशंका जता रही है कि शातिरों ने आदिल के एटीएम कार्ड का क्लोन कर पैसे की निकासी की है. पुलिस ने आदिल से जानकारी मांगी है कि आखिरी बार किस एटीएम का इस्तेमाल किया था. पुलिस उक्त एटीएम का सीसीटीवी तलाशेगी इसके बाद जांच तेज होगी.