केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल
15-Mar-2020 06:26 PM
PATNA: अगर आप पटना में जमीन खरीदना चाहते हैं तो उसको लेकर आपको और जेब ढीली करनी पड़ेगी. आर ब्लॉक-दीघा सिक्स लेन हाईवे के दोनों तरफ जमीन खरीदने पर वर्तमान रेट से चार गुना अधिक रजिस्ट्री शुल्क देना होगा. यह इलाका रेलवे लाइन होने के कारण आवासीय श्रेणी में पहले आता था, लेकिन अब 6 लेन सड़क होने के बाद इसको एक अप्रैल से व्यावसायिक सर्किल में कर दिया जाएगा. जिससे रेट बढ़ जाएगा.
इसको भी पढ़ें: हनीमून मनाकर लौटे पति-पत्नी को हुआ कोरोना, महिला भाग गई हॉस्पिटल से, महामारी एक्ट में दर्ज हुआ देश में पहला केस
25 लाख रुपए के बदले देना होगा 95 लाख रुपए
बताया जा रहा है कि इस एरिया का जमीन आवासीय सर्किल में फिलहाल आता है. जिसकी कीमत सरकारी रेट के अनुसार 25 लाख रुपए तक, लेकिन जब यह व्यावसायिक में आएगा तो इसका सरकारी रेट 95 लाख से अधिक हो जाएगा . 95 लाख के रेट से ही इसका रजिस्ट्री होगा. बढ़ा हुआ रेट एक अप्रैल से लागू होगा. इसको लेकर जल्द ही आदेश जारी होने वाला है. गोला रोड, पाटलीपुत्र स्टेशन रोड, रूपसपुर से दीघा जेपी सेतु जाने वाले नहर रोड समेत कई और एरिया के सर्किल रेट बढ़ना तय है.
व्यावसायिक गतिविधिया शुरू, लेकिन रेट था आवासीय
बताया जा रहा है कि इन एरिया का रेट एक करोड़ रुपए कट्ठा चल रहा है. इस्तेमाल भी व्यावसायिक हो रहा है. लेकिन रेट मेन रोड की कैटगरी का ही गोला रोड में चल रहा था. इसी तरह कई एरिया का भी यही हाल था. जिसके बाद सरकार ने बढ़ाने का फैसला कर लिया. रजिस्ट्री का अधिक दाम लगने से सरकार को राजस्व का फायदा होगा.
इसको भी पढ़ें: कोरोना के डर से पोल्ट्री फॉर्म मालिक ने हजारों जिंदा मुर्गों को फेंका नदी किनारे, ओले गिरने से सभी की हुई मौत