Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
16-Feb-2023 03:42 PM
By BADAL ROHAN
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां अतिक्रमण हटाने के खिलाफ भारी बवाल हुई है। रेलवे पुलिस द्वारा दुकानों को जबरन खाली कराने को लेकर दुकानदार आक्रोशित हो गए और दो दुकानदारों ने खुद को आग लगा लिया। देखते ही देखते मामले ने तूल पकड़ लिया और पुलिस और आम लोगों के बीच जमकर पथराव हुआ है। पथराव में कई लोग घायल हो गए हैं। लोगों के गुस्से को देखते हुए रेल पुलिस के जवान जान बचाकर मौके से फरार हो गए। घटना पटना सिटी के गुलजारबाग इलाके की है।
दरअसल, पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के मेहंदीगंज गुमटी के पास रेलवे प्रशासन द्वारा जबरन दुकान खाली कराने पर स्थानीय दुकानदार आक्रोशित हैं। रेलवे की इस कार्रवाई के खिलाफ स्थानीय दुकानदार धरना दे रहे थे, तभी रेल पुलिस जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची और दुकानदारों को हटाते हुए दुकानों को खाली कराने लगी। दुकान को खाली होता देख दो दुकानदारों ने आत्मदाह की कोशिश की और खुद को आग लगा लिया।
देखते ही देखते दुकानदानों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया और पूरा इलाका रणक्षेत्र में बदल गया। लोगों के गुस्से को देखते हुए रेल पुलिस के जवान और अधिकारी मौके से भाग खड़े हुए। स्थानीय लोगों ने आनन फानन में दोनों दुकानदारों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि जमीन उनकी है और 40 वर्षो से वे इस जमीन पर दुकान चला रहे हैं। रेल प्रशासन उक्त जमीन को रेलवे की बताकर जमीन पर कब्जा करना चाह रही है। जबकि हाईकोर्ट में इसका मामला चल रहा है। दुकानदारों का कहना है कि रेलवे कोर्ट के फैसला के पहले ही साजिश कर जमीन कब्जा करना चाह रही है।