ब्रेकिंग न्यूज़

RRB Technician Exam City जारी: आ गई टेक्नीशियन भर्ती की डेट? कब, कैसे डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड, लेटेस्ट अपडेट Bihar News: CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा...पैसा भी नहीं वसूल पा रही नीतीश सरकार, 4844 करोड़ बकाया,कई विभाग तो हिसाब हीं नहीं दे रहे Bihar Assembly : बिहार विधान परिषद में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर फिर उठा सवाल, राजद MLC ने कहा - विधानमंडल में प्रतिबंध के बावजूद हो रहा इस्तेमाल; मंत्री ने दिया यह जवाब Bihar News: सीमांचल से अमित शाह का बड़ा ऐलान, सीमा से 10 KM अंदर से शुरू होगा अभियान...तीन दिनों में तैयार होगा मास्टर प्लान Bihar land record issue : भूमि सुधार विभाग के लापता रिकॉर्ड पर सख्त हुए विजय सिन्हा, कहा- प्लान तैयार, यह लोग हो जाएं अलर्ट सड़े हुए इंसान के साथ मुझे क्यों जोड़ा जाता? पवन सिंह पर फिर फूटा अक्षरा का गुस्सा! कहा- वो 10 जगह मुंह मारता है, फिर भी... Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में गूंजा सड़क का मुद्दा, सरकार से विधायक ने मांगा जवाब; कहा - 500 आबादी वाले गांव में अब तक नहीं बनी सड़क; जानिए मंत्री का जवाब Bihar News: बारात की स्टीकर वाली गाड़ी में शराब की खेल, पुलिस ने पकड़ी भारी खेप, चालक गिरफ्तार Bihar Transport: बिहार के 10 जिलों के DTO समेत 40 ADTO-MVI-ESI से शो कॉज नोटिस, तीन दिनों में मांगा गया जवाब.... Bihar Vidhan Sabha : मंत्री नहीं बनने की टीस ! भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा ने नगर विकास मंत्री को फंसाया तो विजय सिन्हा ने दिया जवाब- ये भी तो नगर विकास मंत्री रहे हैं

पटना में ऐसी शादी जो मिसाल बन गयी, मंत्र और फेरे की जगह संविधान की शपथ लेकर एक-दूसरे के हो गए

पटना में ऐसी शादी जो मिसाल बन गयी, मंत्र और फेरे की जगह संविधान की शपथ लेकर एक-दूसरे के हो गए

20-Jun-2021 09:01 AM

PATNA : राजधानी पटना में एक अनोखी शादी हुई. ख़ास बात यह थी कि इस शादी में न ही कोई मंत्रोच्चारण हुआ और न ही दूल्हा-दुल्हन द्वारा सात फेरे लिए गए लेकिन फिर भी दोनों परिणय सूत्र में बंध गए. दरअसल, यहां भारतीय संविधान को साक्षी मानकर बौद्ध परंपरा से दो दिव्यांगों का विवाह संपन्न हुआ. फिलहाल इस शादी की चर्चा पूरे बिहार में हो रही है. 


मामला पटना के पुनपुन का है. पुनपुन प्रखंड के केवड़ा पंचायत के मुखिया सतेन्द्र दास की भतीजी कुमकुम कुमारी की शादी इलाके में चर्चा का केंद्र बनी है. इस शादी में पंडित को शामिल नहीं किया गया बल्कि फुलवारीशरीफ विधायक ने संविधान की एक एक कॉपी दूल्हा और दुल्हन के हाथों में दी और फिर शपथ दिलाते हुए रस्में पूरी कराईं. दिव्यांग दुल्हन कुमकुम कुमारी और दिव्यांग रंजीत कुमार की शादी गौतम बुद्ध, बाबा साहेब अंबेडकर और शिक्षा की प्रथम देवी मानी जानी वाली सावित्री बाई फुले को भगवान और भारतीय संविधान को साक्षी मानकर बौद्ध परंपरा से शादी की रस्में पूरी की गई. 


शादी पालीगंज के दरियापुर के रहने वाले रामजीवन राम के बेटे रंजीत कुमार के साथ संविधान की शपथ दिलाते हुए पूरी की गई. यह शादी पुनपुन के धनकी पर गांव में संपन्न हुई. इस अवसर पर दूल्हा-दुल्हन ने अपने परिवार वालों और अतिथियों सहित गणमान्य लोगों के समक्ष एक दूसरे को भारतीय संविधान का साक्षी मानकर पति-पत्नी माना. इस अनोखी शादी में बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, फुलवारीशरीफ के विधायक गोपाल रविदास, सामाजिक कार्यकर्ता और अधिवक्ता राजकुमार और पुनपुन प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष जय प्रकाश पासवान समेत कई ग्रामीण मौजूद थे.