ब्रेकिंग न्यूज़

रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत

Home / news / पटना : पतियों के लिए आफत बना वर्क फ्रॉम होम, पत्नी बनाती है...

पटना : पतियों के लिए आफत बना वर्क फ्रॉम होम, पत्नी बनाती है सोशल मीडिया पर वीडियो और पति से करा रही काम

26-Aug-2020 02:24 PM

PATNA : कोरोना संकट के इस काल में एक तरफ वर्क फ्रॉम होम की सुविधा कई लोगों के लिए फायदेमंद है तो वहीं कुछ लोग इससे परेशान हो गए हैं. ऐसा ही कई मामला अब हर दिन पटना में सामने आ रहा है.  लॉकडाउन को लेकर पति-पत्नी घर पर ही हैं और आए दिन मनमुटाल और घरेलू हिंसा से जुड़े मामले बढ़ रहे हैं. कई पत्नियां ऐसी शिकायतें लेकर पुलिस और महिला हेल्पलाइन पहुंच रही है. तो वहीं कुछ पति भी पत्नी की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे है. 

एक ऐसा ही मामला पटना के दानापुर से सामने आया है. जहां एक पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ महिला हेल्पलाइन में आवेदन दिया है. पति का कहना है कि  लॉकडाउन के कारण वह वर्क फ्रॉम होम कर रहा है. वह घर में पत्नी की मदद करता है, लेकिन अब पत्नी हर काम उसी से कराती है. खुद दिनभर सोशल मीडिया पर वीडियो बनाती है और दोस्तों से बात  करती है और उससे घर का सारा काम कराती है. 

दूसरा मामला पटना सिटी का है. जहां के रहने वाले शख्स की परेशानी भी ऐसी ही है. उसने भी पत्नी के खिलाफ महिला हेल्पलाइन में आवेदन देते हुए उन्‍होंने कहा है कि वे दूसरे शहर में रहकर काम करता था. लॉकडाउन में घर  आया तो शुरू में पत्नी की कामों में हाथ बंटा दिया करता था. पर  धीरे-धीरे पत्नी ने सारे काम उनसे ही करवाने शुरू कर दिए. मना करने पर झगड़ा करती है और बच्चों का भी ख्याल नहीं रखती.  

 राजा बाजार के रहने वाले एक पति ने हेल्पलाइन में आवेदन देते हुए कहा कि लॉकडाउन के पहले पत्नी अपने फोन को कभी लॉक करके नहीं रखती थी. जब से हम दोनों का 'वर्क फ्रॉम होम' हुआ है, वह अपने फोन में पासवर्ड लगा चुकी है. कभी फोन मांगने पर भी नहीं देती औऱ न ही घर का काम करती है. पूरा दिन फोन और वेब सीरीज देखती है. 

 पटना के महिला हेल्पलाइन की प्रोजेक्ट मैनेजर प्रमिला कुमारी ने बताया कि लॉकडाउन में ऐसी शिकायते तेजी से बढ़ रही है. आवेदन आने पर हम उनकी काउंसलिंग करते हैं औऱ समझाकर घर भेज देते हैं.