अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन
25-Feb-2022 07:18 AM
PATNA : राजधानी पटना की सफाई व्यवस्था आज से प्रभावित हो सकती है. पटना में सफाई व्यवस्था का जिम्मा संभालने वाले नगर निगम के चतुर्थवर्गीय कर्मी आज से हड़ताल पर चले गए हैं. चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ के बैनर तले नगर निगम के सफाई कर्मी अपनी पुरानी मांगों को लेकर एक बार फिर से हड़ताल पर जाने का ऐलान कर चुके थे. हालांकि नगर निगम प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था करने का दावा किया है. पटना नगर निगम का दावा है कि डोर टू डोर कचरा वाहन अपने समय से कचरा का उठाओ करेंगे.
हड़ताली कर्मियों को नगर निगम ने अंतिम चेतावनी दी है. निगम प्रशासन का कहना है कि जो कर्मी काम पर नहीं आएंगे. उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा. उधर, कर्मचारी संघ ने दावा किया है कि निगम के चार हजार से ज्यादा सफाई कर्मी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे. गुरुवार को सफाई कर्मियों ने अपनी मांगों के साथ मौर्यलोक स्थित निगम मुख्यालय के सामने प्रदर्शन किया. मौर्य लोक से लेकर बुध मार्ग कोतवाली होते हुए डाकबंगला चौराहा और फ्रेजर रोड से स्टेशन गोलंबर तक मशाल जुलूस भी निकाला.
मशाल जुलूस के बाद गुरुवार की शाम कर्मचारी संघ के बैनर तले एक बैठक भी हुई जिसमें यह फैसला किया गया कि हर कीमत पर मांग पूरी होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी. हड़ताल पर जाने के पहले कर्मचारी संघ के नेताओं की नगर आयुक्त अनिमेष पराशर और अपर नगर आयुक्त सिलाई रानी से वार्ता भी हुई लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकल पाया.