ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा!
22-Dec-2021 06:10 PM
PATNA : बिहार में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं. राजधानी पटना में इंग्लैंड से आए दो और अफ्रीका से आए एक यात्री के साथ कोरोना के 11 नए मामले सामने आए हैं. बिहार में विदेश यात्रा से वापस आने वालों में ओमिक्रॉन के खतरे को लेकर अलर्ट किया गया है. आपको बता दें कि कांटेक्ट ट्रेसिंग के साथ वायरस के वैरिएंट की जांच के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग कराई जा रही है.
कोरोना को लेकर अलर्ट रहने की जरुरत है क्योंकि पिछले 24 घंटे में चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं. आज पटना में 11 नए मामले आए हैं. पटना में आज कुल 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसमें एक समस्तीपुर का मामला है जिसके जांच के लिए पटना में सैंपल दिया था. इसके अलावा 2 फॉलो अप के मामले हैं. मंगलवार को कुल 3 नए संक्रमित आए थे और 24 घंटे में ही नए मामलों का आंकड़ा 11 हो गया है.
आपको बता दें कि पटना के जफर काॅलोनी में इंग्लैंड से आए दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. जबकि अफ्रीका से आया कोरोना संक्रमित आईएस कॉलोनी का बताया जा रहा है. बताते चलें कि पटना में अब तक कुल 12 ऐसे लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जो हाल में विदेश यात्रा से आए हैं.