Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे
15-Nov-2024 07:15 AM
By First Bihar
PATNA : राजधानी पटना में कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने के लिए घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आ रही है। इसको देखते हुए ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने रूट पार्ट जारी किया। फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, शव वाहन और इमरजेंसी वाहनों को छोड़कर सभी के लिए यह व्यवस्था बनी रहेगी। लोगों की सुविधा के लिए 18 जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई।
शहर के 8 अस्पताल AIIMS, PMCH, अरबिंद हॉस्पिटल, तारा हॉस्पिटल, उदय हॉस्पिटल, उदय नारायण हॉस्पिटल, कुर्जी और बीएम मंडल हॉस्पिटल को अलर्ट मोड में रखा गया है। कार्तिक पूर्णिमा पर रूट पार्ट गांधी मैदान स्थित कारगिल चौक से गायघाट तक माहनों की नो एंट्री है। सभी इंट्री प्वाइंट बंद रहेगा। पटना कॉलेज, साइंस कॉलेज पाउंड में श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था है। कारगिल बौक से पश्चिम शाहपुर तक रास्ता बंद रहेगा।
पटना ट्रैफिक पुलिस की ओर से जो एडवाइजरी जारी की गयी है। उसके अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन शुक्रवार को दीघा-अशोकपथ से जेपी सेतु आने वाले श्रद्धालुओं को पाटली पथ उत्तरी छोर के पास से यू टर्न करना होगा। पाटली पथ के ऊपर गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था की गयी है। यदि कोई गाड़ी गायघाट से अशोक राजपथ आता है तो उसे गांधी चौक से बारी रोड डायवर्ट किया जाएगा। अशोक राजपथ से गांधी मैदान जाने वाला रास्ता कल बंद रहेगा। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न घाटों के पास गाड़ियों के पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
जेपी सेतु पर 14 नवम्बर की रात 10 बजे से शुक्रवार की सुबह 11 बजे तक आवागमन बंद होगा। छपरा या सोनपुर से पटना की ओर आने की यदि सोच रहे हैं तो इरादा बदल दें क्योंकि जेपी सेतु पर यातायात बंद रहेगा। पटना से छपरा, हाजीपुर, सोनपुर जाने वाली गाड़ियां इस दौरान महात्मा गांधी सेतु से होकर गुजरेगी। जेपी सेतु से पटना की ओर आने वाले वाहनों को गंगा पथ पर नीचे नहीं आने दिया जाएगा। ये सभी वाहन सीधे जेपी सेतु के अप्रोच पथ से अशोक राजपथ की ओर निकल जाएंगे।