दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
23-Jul-2020 08:23 AM
PATNA: राजधानी पटना में कोरोना कहर बरपा रहा है. इसका खुलासा खुद स्वास्थ्य विभाग के एंटीजन किट के जांच से हो रहा है. बुधवार को 444 लोगों ने अपना टेस्ट कराया. इसमें से 108 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले.
पटना में 25 जगहों पर हो रहा टेस्ट
पटना के 25 स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटीजन किट से कोरोना जांच हो रहा है. बुधवार को जांच कराने के लिए 594 लोग पहुंचे थे, लेकिन इनमें सिर्फ 444 लोगों की ही जांच हो पाई. इसमें 108 पॉजिटिव और 336 निगेटिव निकले. आलमगंज में 2, बड़ी पहाड़ी में 4, दीघा मुसहरी में 1, दाउदपुर बगीचा में 1, पूर्वी लोहानीपुर में 5, गर्दनीबाग में 3, गुलजारबाग में 2, झखरी महादेव में 5, जयप्रभा में 4, कंकड़बाग में 5, मारूफगंज में 10, पोस्टल पार्क में 2, रुकनपुरा में 8, शास्त्रीनगर में 9, सचिवालय में 4, पश्चिमी लोहानीपुर में 3, होटल पाटलिपुत्र अशोक में 14, गर्दनीबाग में 3 और एनजीआरएच में 12 मरीज मिले.
तेजी से जांच करने का निर्देश
पटना डीएम कुमार रवि ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया है. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियों की जवाबदेही तय करें. इसके साथ जो पीएचसी पर होने वाले जांच का खुद निगरानी करे. डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि जांच केंद्रों पर यह कोशिश की जाए की जांच कराने आए लोगों को कोई परेशानी न उठानी पड़ी.