ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल Bihar News : फूड सेफ्टी जांच में फेल हुआ नामी ब्रांड का बिस्किट; बिक्री पर रोक, दुकानों से जब्ती शुरू Bihar News: स्वास्थ्य विभाग के OSD तो बड़े खिलाड़ी निकले...सचिव/ ACS को ही कर दिया था OUT, पकड़े जाने पर मिली यह सजा... थाईलैंड से छिपाकर ला रहे थे 25 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर कस्‍टम विभाग ने पकड़ा PM Awas Yojana: बिहार में अपना घर पाना हुआ आसान, PMAY रजिस्ट्रेशन हुआ आसान; जानें ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर Bihar Co Action: निलंबित किए गए हड़ताली तीनों CO पर सख्ती...विभागीय कार्यवाही चलाकर सजा देने की तैयारी, कई अन्य सीओ को सस्पेंड करने की फाइल बढ़ी जल्द होने वाले हैं निलंबित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात

Home / news / पटना में कोरोना के 31 नए मरीज मिले, एक ही अपार्टमेंट में 6...

पटना में कोरोना के 31 नए मरीज मिले, एक ही अपार्टमेंट में 6 पॉजिटिव.. बोरिंग रोड का रेस्टोरेंट भी सील

29-Jun-2020 06:13 AM

PATNA : सूबे के अन्य जिलों के साथ-साथ पटना में नए कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। रविवार को पटना में 31 से नए कोरोना के पॉजिटिव सामने आए हैं। इनमें हाजीगंज के एक ही अपार्टमेंट में रहने वाले लोग शामिल हैं। इसके अलावा बिहटा में एक डॉक्टर समेत चार लोगों को संक्रमित पाया गया है जबकि बोरिंग रोड में एक रेस्टोरेंट के वेटर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस रेस्टोरेंट को तत्काल सील कर दिया गया है।


पटना के हाजीगंज इलाके में विष्णु हेरीटेज अपार्टमेंट में कोरोना के 6 संक्रमित मिले हैं जबकि बोरिंग रोड में एक रेस्टोरेंट का वेटर पॉजिटिव मिलने के बाद वहां हड़कंप मच गया है। आईजीआईएमएस में 13 साल के एक किशोर को संक्रमित पाया गया है। लोहानीपुर में 3 नए मरीज मिले हैं, कंकड़बाग इलाके में एक, दानापुर में दो, और राणाबीघा के साथ-साथ मलाही पकड़ी इलाके में भी एक-एक मरीज की पुष्टि हुई है। पटना के नाला रोड, सुल्तानगंज, भागवत नगर, आशियाना नगर, दरियापुर और खुसरूपुर में भी एक-एक मरीज की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य की परेशानी इसलिए भी बढ़ी हुई है क्योंकि अशोकनगर और योगीपुर का पता देने वाले 4 मरीज तक स्वास्थ्य विभाग पहुंच नहीं पा रही है इन सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 


पटना में कोरोना की वजह से मरीजों की मौत भी हुई है। कंकड़बाग इलाके में रहने वाले 78 साल के गोविंद अग्रवाल की मौत एनएमसीएच में हो गई। कंकड़बाग के कैलाश अपार्टमेंट में रहने वाले अग्रवाल ने प्राइवेट लैब में अपना कोरोना टेस्ट कराया था। जबकि पटना एम्स में दरभंगा के रहने वाले 65 साल के इकबाल नाम के मरीज की मौत हो गई। इकबाल को कोई अन्य बीमारी नहीं थी लेकिन बावजूद इसके उन्होंने दम तोड़ दिया। बाढ़ में एक किराना दुकानदार की मौत भी कोरोना वायरस से हुई है। 66 साल के किराना दुकानदार राजकुमार बाढ़ के सदर बाजार स्थित वार्ड संख्या 14 के रहने वाले थे। उनका इलाज पटना के बोरिंग रोड इलाके में एक निजी अस्पताल में चल रहा था बाद में उन्हें एम्स ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।