दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
30-Jun-2020 12:57 PM
PATNA : कोरोना के मामले में पटना जिला प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है. पटना के पाटली ग्राम सोसाइटी में पिछले 2 दिनों से कोरोना वायरस की पहचान हो चुकी है. बावजूद इसके जिला प्रशासन ने अब तक मरीज को आइसोलेशन हॉस्पिटल में नहीं पहुंचाया है ना ही इस सोसाइटी को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए बैरिकेडिंग की गई है. पटना जिला प्रशासन की इस लापरवाही से अपार्टमेंट में रहने वाले 163 परिवार सदमे में है.

अधिकारी नहीं दे रहे जवाब
पाटली ग्राम में रहने वाले लोगों ने इस मामले में फर्स्ट बिहार झारखंड तो संपर्क किया है. सोसायटी में रहने वाले लोगों का कहना है कि 2 दिन पहले उनकी सोसायटी में रहने वाले एक दवा कारोबारी के रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. इन्होंने एक प्राइवेट लैब में अपना कोरोना टेस्ट कराया था और रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इसकी जानकारी जिला प्रशासन को दे दी गई. सोमवार को जिला प्रशासन के अधिकारी पाटली ग्राम पहुंचे और कंटेनमेंट जोन को लेकर बैरिकेडिंग करने की बात कही. लेकिन सोमवार से मंगलवार का दिन आ गया अब तक पाटली ग्राम में किसी तरह की बैरिकेडिंग नहीं की गई है. सबसे हैरत की बात यह है कि कोरोना के मरीज अभी भी इसी सोसाइटी में है उनके साथ उनकी पत्नी भी सोसाइटी के एक फ्लैट में मौजूद हैं. अपार्टमेंट के रहने वाले लोग लगातार अधिकारियों को संपर्क कर रहे हैं लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिल रहा.
पटना जिला प्रशासन की यह लापरवाही तब सामने आ रही है. जब मुख्यमंत्री हर दिन कोरोना को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे हैं लगातार समीक्षा कर रहे हैं और जांच का दायरा बढ़ाने का टारगेट भी दे रहे हैं .पाटली ग्राम अपार्टमेंट ऑक्सीजन हॉस्पिटल बजरंग पुरी के पास स्थित है और यहां सैकड़ों परिवार कोरोना को लेकर दहशत में है जबकि जिला प्रशासन कान में तेल डालकर सोया हुआ है.