ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग

Home / news / पटना: मगध यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति के खिलाफ गैर जमानतीय वारंट जारी

पटना: मगध यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति के खिलाफ गैर जमानतीय वारंट जारी

03-Jul-2022 07:08 AM

PATNA: पिछले दिनों मगध विश्वविद्यालय में करोड़ों रुपये के घोटाले हुए थे, जिसको लेकर अब पूर्व कूलपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की गिरफ्तारी तय है। शनिवार को निगरानी के स्पेशल जज मनीष द्विवेदी ने अभियुक्त डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के खिलाफ गिरफ्तारी का गैर जमानतीय वारंट जारी किया। वहीं मामले की जांच में जुटी निगरानी की एसवीयू की टीम ने निगरानी कोर्ट में पिछले दिनों एक आवेदन देकर अभियुक्त पूर्व कुलपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की गिरफ्तारी के लिए वारंट का अनुरोध किया था।


डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की अग्रिम जमानत अर्जी पटना हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्होंने अग्रिम जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दायर कर रखी है। आपको बता दें, पूर्व कुलपति उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले हैं। उनके गोरखपुर स्थित आवास पर एसवीयू की टीम ने छापेमारी कर करोड़ों रुपये की चल और अचल संपत्ति.का खुलासा किया था। छापेमारी में 90 लाख रुपये नगद, विदेशी नोट समेत लाखों रुपये के गहने व जेवरात बरामद हुए थे। हालांकि एसवीयू की टीम डॉ. राजेन्द्र प्रसाद से पूछताछ नहीं कर पाई थी। 


गौरतलब है कि मगध विश्वविद्यालय में करोड़ों रुपये के घोटाला मामले में एसवीयू की टीम मगध विश्वविद्यालय के चार अधिकारी को गिरफ्तार कर चुकी है। पूर्व कुलपति पर विश्वविद्यालय के कुलपति रहते 30 करोड़ से अधिक की वित्तीय अनियमितता करने का आरोप है। इसके अलावा ओएमआर शीट की खरीदारी और ई लाइब्रेरी समेत दूसरे मदों के लिए किए गए भुगतान, मगध विश्वविद्यालय में प्रतिनियुक्त गार्डों के भुगतान, खरीद का आर्डर देने और बगैर जांच पड़ताल के ही राशि का भुगतान करने का आरोप है।