ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार आंधी और ओलावृष्टि ने बरपाया कहर, गेहूं की तैयार फसल बर्बाद, मुआवजे की उठी मांग रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां

Home / news / पटना की सड़कों पर उतरे डीएम और एसएसपी, चल रहा सघन मास्क चेकिंग...

पटना की सड़कों पर उतरे डीएम और एसएसपी, चल रहा सघन मास्क चेकिंग अभियान

04-Sep-2020 11:36 AM

By RANJAN

PATNA :  कोरोना महामारी को नियंत्रित करने के लिए पटना जिला प्रशासन ने आज से सख्ती बढ़ा दी है. पटना में आज से अगले 10 दिनों तक मास्क चेकिंग अभियान चलाया जाएगा. आज चेकिंग अभियान के पहले दिन पटना की सड़कों पर डीएम कुमार रवि और एसएसपी उपेंद्र शर्मा खुद दल-बल के साथ उतरे हैं. 

डीएम और एसएसपी ने चेकिंग अभियान के तहत सड़कों पर और दुकानों में औचक निरिक्षण करने पहुंचे, जहां कई लोग बिना मास्क के दिखे. जो भी मास्क नहीं पहना था उसको 50 रुपये का फाइन देना पड़ा और बदले में उन्हें एक मास्क दिया गया. डीएम और एसएसपी के सड़कों पर उतरने की खबर मिलते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया. जो भी दुकानदार बिना मास्क के पाए जाएंगे उनसे भी फाइन लिया जाएगा और दुकानें तीन दिन के लिए बंद कर दिया जाएगा. 


बता दें कि कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु पटना जिला में 4 सितंबर से 14 सितंबर तक सघन मास्क चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश जिलाधिकारी श्री कुमार रवि ने दिया है.