ब्रेकिंग न्यूज़

शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल सहरसा में भीषण सड़क हादसा: रेलवे इंजीनियर की दर्दनाक मौत, घर में मातम पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं ईरान-इजरायल युद्ध का भारत पर असर: खाद, सोना और खजूर की सप्लाई पर संकट

पटना: बॉयफ्रेंड के साथ कमरे में पकड़ा गई महिला सिपाही, घरवालों ने खूब पीटा, बोली- बियाह करूंगी तो इसी से...

16-Oct-2021 01:05 PM

PATNA : पटना जिला बल में तैनात बिहार पुलिस की एक महिला सिपाही अपने बॉयफ्रेंड के साथ कमरे में पकड़ा गई. इसके बाद महिला सिपाही के परिजनों ने आशिक की जमकर धुनाई कर दी. प्रेमिका महिला सिपाही का कहना है कि वह शादी करेगी तो अपने बॉयफ्रेंड से ही करेगी. मामला महिला थाने पहुंचा और फिर पुलिस ने दोनों को बालिग करार देते हुए स्पष्ट कर दिया कि जब दोनों अपनी मर्जी से शादी करना चाहते हैं, तो कोई भी उन्हें रोक नहीं सकता.


घटना राजधानी के शास्‍त्रीनगर थाना क्षेत्र के राजाबाजार इलाके की है. यहां एक महिला सिपाही अपने प्रेमी के साथ कमरे में पकड़ा गई. बताया जा रहा है कि दोनों कई दिनों से लिव इन रिलेशनशिप में रहते हैं. लेकिन शुक्रवार को अचानक महिला सिपाही के घरवाले वहां पहुंच गए और उन्होंने बॉयफ्रेंड को लड़की के साथ पकड़ लिया. उनलोगों ने उसकी पिटाई कर दी.



घटना की सूचना मिलते ही महिला थाना की टीम मौके पर पहुंची और प्रेमी जोड़े को थाने लेकर आई. बताया जा रहा है कि महिला सिपाही और उसका प्रेमी सारण जिले के रहने वाले हैं. दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते हैं. महिला सिपाही अपने उस प्रेमी के साथ चार साल से लिव इन में रह भी रही है. जिस लड़के से वह  प्यार करती है, वह प्राइवेट जॉब करता है.



लड़की के परिवारवाले उनके इस संबंध पर राजी नहीं हैं. दोनों की अलग-अलग जाति है. इसलिए लड़की वाले महिला सिपाही की शादी अपनी बिरादरी में करना चाहते हैं. इसको लेकर लड़की के परिवार वाले रिश्ते का विरोध जता रहे थे. महिला थाना प्रभारी किशोरी सहचरी का कहना है कि लड़का-लड़की एक-दूसरे से प्रेम करते हैं. शादी करना चाहते हैं. जाति अलग होने के कारण परिवार वाले विरोध कर रहे हैं. लेकिन दोनों बालिग हैं, इसलिए यदि कोई उनकी शादी का विरोध करेगा तो उसपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.