ब्रेकिंग न्यूज़

पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर

Home / news / पटना की CBI कोर्ट में चारा घोटाला के अन्य मामले की हुई सुनवाई,...

पटना की CBI कोर्ट में चारा घोटाला के अन्य मामले की हुई सुनवाई, लालू ने प्रोडक्शन वारंट जारी करने की मांग की

16-Feb-2022 04:31 PM

PATNA : राजद अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की परेशानी कम होती नहीं दिख रही है। मंगलवार को डोरंडा कोषागार मामले में रांची की कोर्ट ने दोषी ठहराते हुए लालू यादव को  न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया। इधर, बुधवार को पटना की अदालत में भागलपुर और बांका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में सुनवाई हुई।


पशुपालन घोटाला से जुड़े एक अन्य मामले में पटना की सीबीआई कोर्ट में बुधवार को कांड संख्या आरसी 63 (ए)/96 में सुनवाई हुई। मामले में आरोपित पूर्व मुख्यमंत्री व राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की ओर से अधिवक्ता सुधीर कुमार सिन्हा ने अदालत में एक आवेदन देकर प्रोडक्शन वारंट जारी करने की मांग की।


इस संबंध में लालू प्रसाद यादव के अधिवक्ता सुधीर कुमार सिन्हा ने बताया कि लालू प्रसाद यादव अभी 47 (ए)/96 में बिरसा मुंडा होटवार रांची जेल में हैं। जिस मामले में प्रोडक्शन वारंट जारी करने की मांग की गयी है, यह मामला आरसी 63( ए)/96 से जुड़ा है। यह मामला भागलपुर के बांका कोषागार से 46 लाख रुपये की अवैध निकासी का है। इस मामले में लालू प्रसाद यादव समेत 26 लोगों के खिलाफ इस अदालत में सुनवाई चल रही है।


बताते चलें कि लालू यादव को एक दिन पहले ही रांची की कोर्ट ने डोरंडा ट्रेजरी केस में दोषी ठहराते हुए सजा के बिंदु पर फैसले तक के लिए न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया था। कोर्ट से पहले उन्हें होटवार जेल लाया गया। इसके बाद कोर्ट के निर्देश पर उन्‍हें रिम्‍स में भर्ती कराया गया। स्‍वास्‍थ्‍य कारणों का हवाला देकर लालू ने खुद को रिम्‍स में रखने का अनुरोध किया था।