कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट
03-Jan-2022 02:21 PM
PATNA : पटना के एक युवक को अंजान लड़की से वीडियो कॉल पर बात करना महंगा पड़ गया. दानापुर के एक बीमा कंपनी में काम करने वाले एक व्यक्ति के पास विडियो कॉल आया और वह ठगी का शिकार हो गया. दरअसल मामला ऐसा है जिसको जानकार आप भी हैरान रह जाएंगे. मिली जानकारी के मुताबिक बीमा लेने के नाम पर एक लड़की ने बीमा कंपनी में काम करने वाले एजेंट का नंबर ले लिया और उसके बाद नग्न होकर उसे वीडियो कॉल किया. जैसे ही उस एजेंट ने वीडियो कॉल रिसीव किया, लड़की ने उसका स्क्रीनशॉट ले लिया और लड़के को उसका स्क्रीनशॉट भेज दिया.
आपको बता दें कि स्क्रीनशॉट लेने के बाद शातिर लड़की ने एजेंट से सेक्सटॉर्शन के नाम पर 50 हजार रुपए मांगने लगी. एजेंट ने जब उसे पैसा देने से मना कर दिया ताे उसने धमकी दी कि सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे. लेकिन एजेंट अपनी बात पर कायम रहा. इसके बाद लड़की ने अपने सहयोगी काे वह स्क्रीनशॉट और एजेंट का वाट्सऐप नंबर दे दिया. फिर सहयोगी ने दिल्ली के साइबर क्राइम का अफसर बनकर उसे फोन करना शुरू कर दिया। एजेंट काे फोन कर कहा कि एक लड़की ने उसके खिलाफ शिकायत की है.
कॉल करने के दौरान उस ठग ने अपना अकाउंट नंबर भी दिया और कहा कि जितना जल्द हाे इस खाते में पैसा डाल दाे, नहीं ताे कार्रवाई के लिए दिल्ली से पटना आना पड़ेगा. उसने यह भी कहा कि तुम्हारा सारा डिटेल मेरे पास आ गया है. कई बार उसने दिल्ली के साइबर क्राइम ब्रांच का अफसर बनकर एजेंट काे फोन किया, पर एजेंट ने पैसा देने से मना कर दिया. फिर एजेंट काे साइबर अपराधियों के गिरोह ने फोन करना बंद कर दिया। एजेंट ने इस संबंध में साइबर सेल काे लिखित सूचना दी है.