ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल उस्ताद की बीवी के साथ फरार हुआ चेला, दो बच्चों की मां ने बताई चौंकाने वाली वजह हमारा लड़का SDO है... बिहार में फर्जी फोटो और जॉइनिंग लेटर दिखाकर लाखों की ठगी; शादी का सपना दिखाकर लूट लिया BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मजदूर को कुचला, चालक-खलासी फरार Bihar News : फर्जीवाड़ा पकड़ में आया! बिहार के इस जिले में शिक्षक ने जाली अंक-पत्र से पाई नौकरी; अब निगरानी ने दर्ज कराया केस कलंक कथा ! E.E.की दौलत जान हर कोई हैरान, सुशासन की सच्चाई- करप्शन केस ठंडा भी नहीं हुआ और आरोपी 'जेल अधीक्षक' को सरकार ने दी फील्ड पोस्टिंग...हर कोई अचंभित VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज

Home / news / PMCH के डॉक्टर भी निकले कोरोना पॉजिटिव, पटना में 5 नए केस आये...

PMCH के डॉक्टर भी निकले कोरोना पॉजिटिव, पटना में 5 नए केस आये सामने

20-Jun-2020 07:05 AM

PATNA : पटना में कोरोना के नए मामले हर दिन सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को पटना में कोरोना के 5 नए केस सामने आए हैं जिसमें पीएमसीएच के एक डॉक्टर को भी पॉजिटिव पाया गया है। बताया जा रहा है कि पीएमसीएच के एनेस्थीसिया विभाग के एक डॉक्टर को कोरोना हो गया है। फिलहाल उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। डॉक्टर के माता-पिता समेत परिवार के 5 लोगों का सैंपल जांच के लिए लिया गया है। 


पटना के सिविल सर्जन डॉ आर के चौधरी के मुताबिक नए मामलों में कदमकुआं की 24 साल की एक युवती पॉजिटिव पाई गई है जबकि 14 साल का एक अन्य किशोर भी संक्रमित मिला है। शुक्रवार को पटना में जो नए मरीज मिले हैं उनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। आईजीआईएमएस के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किए गए तीन मरीजों की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इनमें से एक उत्तर प्रदेश के बलिया, एक भोजपुर और एक पूर्णिया का रहने वाला है। तीनों को इलाज के लिए एनएमसीएच भेज दिया गया है। 


उधर मसौढ़ी में जिस 39 साल के शख्स को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है उसे भी आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया गया है। यह शख्स 12 जून को दिल्ली से पटना आया था और होम क्वारंटाइन में रह रहा था। घर में रहने के दौरान वह अपनी पत्नी दो बच्चों के संपर्क में था इसलिए इन सभी की सैंपल जांच कराई जा रही है। उधर खगौल में मिले कोरोना पॉजिटिव युवक के परिवार वालों के साथ-साथ उनके घर में रह रहे किरायेदारों का भी सैंपल लिया गया है जिसकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।