ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा

Home / news / पटना के नए इलाकों में कोरोना संक्रमण, PMCH के डॉक्टर से लेकर RJD...

पटना के नए इलाकों में कोरोना संक्रमण, PMCH के डॉक्टर से लेकर RJD नेता तक पॉजिटिव

07-Jul-2020 08:37 AM

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण की लिस्ट में पटना सबसे ऊपर है. पटना जिले में सोमवार को 63 नए मरीज सामने आए हैं. कई नए इलाकों में कोरोना का संक्रमण फैला है.हालात इतने खराब हैं कि पीएमसीएच से लेकर राष्ट्रीय जनता दल के नेता तक संक्रमण पहुंच चुका है. बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में कोरोना वायरस ने संक्रमण का दायरा और बढ़ाया है. पीएमसीएच के एक और डॉक्टर पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि सुपरिटेंडेंट ऑफिस के तीन स्टाफ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसके अलावा एनएमसीएच में भी एक डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इन सभी को पाटलिपुत्र होटल में आइसोलेट किया गया है. विभाग के एक डॉक्टर कोरोना की चपेट में आए हैं जबकि पीएमसीएच में अब तक 16 डाक्टर और स्टाफ संक्रमित पाए जा चुके हैं.


कोरोना संक्रमण ने अपनी चपेट में सियासी दल के नेताओं को भी लेना शुरू कर दिया है. आरजेडी नेता महताब आलम कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इन्हें पाटलिपुत्र होटल में आइसोलेट किया गया है. महताब आलम आरजेडी के पटना महानगर अध्यक्ष है और इनका संबंध सीधे पार्टी के बड़े नेताओं से रहा है. पिछले दिनों महताब आलम एक पूर्व एमएलसी की बेटी के शादी में भी शामिल हुए थे.


पटना के बोरिंग रोड श्री कृष्णा पुरी इलाके में कोरोना के नए मरीज मिले हैं. पटना सदर अंचल कार्यालय में आईटी असिस्टेंट कोरोना संक्रमित पाया गया है, जिसके बाद आरटीपीएस काउंटर के साथ-साथ मेन गेट को बंद कर दिया गया है. प्रखंड कार्यालय में आने जाने की मनाही है. सदर प्रखंड और अंचल कार्यालय में काम करने वाले 88 अधिकारियों और कर्मियों की अब कोरोन जांच जान कराई जाएगी. बताया जा रहा है कि अंचल कार्यालय में काम करने वाले एक  सहायक पिछले दिनों जमशेदपुर गए थे उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है. उधर पटना नगर निगम में दो इंजीनियरों और मेयर कार्यालय में काम करने वाले एक स्टाफ के पॉजिटिव पाए जाने के बाद हड़कंप मचा हुआ है .नए संक्रमित मिलने के बाद निगम कर्मी डरे हुए हैं. मुख्यालय भले ही खुला हुआ हो लेकिन सोमवार को यहां काम करने वाले कर्मियों की तादाद बेहद कम नजर आई.