अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
26-Jan-2023 09:26 AM
By First Bihar
PATNA : देश में आज 74वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस साल का गणतंत्र दिवस समारोह देश के सैन्य कौशल, सांस्कृतिक विविधता और कई अन्य अनूठी पहलों का गवाह बनेगा। इसी मौके पर पटना समेत पूरे बिहार में भी जश्न का माहौल है। पटना में गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य कार्यक्रम गांधी मैदान में आयोजित किया गया है। इस मौके पर गांधी मैदान में बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने झंडोतोलन किया। इससे पहले राज्यपाल ने खुली जीप में सवार होकर झांकी और परेड का निरीक्षण किया। गणत्रंत दिवस समारोह में बिहार सरकार के 12 विभागों की रंग-बिरंगी और खूबसूरत झांकियां निकली है।
मालूम हो कि, पिछले दो सालों से कोरोना संक्रमण के बाद इसबार आमलोगाें काे भी गांधी मैदान में इंट्री मिलेगी। आमलाेगाें काे गेट नंबर 6 और 7, महिलाओं काे 12 और 13, वहीं स्टूडेंट की इंट्री गेट नंबर 2, 3 और 4 से हाेगी। वीवीआईपी की इंट्री गेट नंबर 10 से हाेगी। मैदान को चार सेक्टराें में बांट कर सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ वरीय पुलिस अधिकारी तैनात किया गया है।
इधर, इस समारोह को लेकर अस्थायी कंट्रोल रूम बनाया गया है। मैदान के अंदर और बाहर 58 स्थानों पर 111 मजिस्ट्रेट, 111 पुलिस अधिकारी के साथ एक हजार से अधिक जवानाें को तैनात किया गया है। वहीं, जिला नियंत्रण कक्ष में तीन पालियों में 24 सुरक्षित दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। मैदान के चारों तरफ 11 क्लोज सर्किट कैमराें और अंदर 38 कैमराें से मॉनिटरिंग हो रही है।