ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा!
22-Dec-2021 07:51 PM
PATNA: देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। नवंबर महीने के मुकाबले दिसंबर में संक्रमण तेजी से बढ़ा है। पिछले 24 घंटे के भीतर बिहार में कोरोना के 17 नए मामले सामने आए हैं। जिसमें पटना में 11 और सीवान में 2 नए केस के मिलने से हड़कंप मचा हुआ है।
पटना के एक प्राइवेट स्कूल में दो छात्र कोरोना संक्रमित मिले हैं। दानापुर-खगौल रोड स्थित स्कूल में कोरोना का केस मिला है। स्कूल प्रशासन की माने तो क्लास 6B और दूसरी कक्षा के छात्र की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसके बाद उस क्लास के सभी छात्रों की कोरोना जांच करायी गयी है। जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
बिहार में एक लाख 72 हजार 208 सैंपलों की जांच की गयी। राज्य में कोरोना के 86 एक्टिव मरीज हैं जबकि रिकवरी रेट 98.32 प्रतिशत रह गया है। इधर 24 घंटे में एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गयी है। मंगलवार को तीन लाख 68 हजार को वैक्सीन लगायी गयी।
बता दें कि बिहार में कोरोना और नए वैरिएंट ओमिक्रोन से लड़ने के लिए लगातार सरकार सख्त कदम उठा रही है। यही वजह है कि नए वैरिएंट ओमिक्रोन को लेकर भी बिहार में ना सिर्फ अलर्ट है बल्कि पांच जनवरी तक नई गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है। जिलों के अधिकारियों को भी स्वास्थ्य विभाग ने सख्त दिशा-निर्देश दिया है। कोरोना का मामला नवंबर के मुकाबले दिसंबर में तेजी से बढ़ रहा है।