अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन
11-Jul-2022 02:37 PM
PATNA: समलैंगिक विवाह का मामला बिहार में सामने आया है जहां पटना के मोकामा में दो युवकों ने मंदिर में जाकर शादी रचा ली। शादी की जानकारी दोनों ने अपने घरवालों को भी नहीं दी। मंदिर में शादी कर रहे दोनों युवकों पर जब ग्रामीणों की नजर गयी तब उन्होंने इस शादी का विरोध किया लेकिन दोनों युवक मानने को तैयार नहीं हुए कहने लगे की अब साथ जियेंगे और साथ मरेंगे। एक दूसरे का हाथ हम कभी नहीं छोड़ेंगे। जबकि ग्रामीणों का कहना था कि यह सब कुछ ठीक नहीं हो रहा है। इससे समाज पर गलत असर पड़ेगा।
बताया जाता है कि दोनों युवक का नाम राजा और सुमित है। 22 वर्षीय राजा मोकामा के मैनक टोला का रहने वाला है जबकि 18 वर्षीय उसका दोस्त सुमित मोकामा के ही गुरुदेव टोला का निवासी है। दोनों ने कुछ दिन पहले ही मंदिर में जाकर शादी कर ली थी। इस बात की जानकारी तक दोनों ने परिवारवालों को नहीं दी थी।
दोनों को पता था कि जानकारी दी गयी तो दोनों के परिजन ऐसा होने नहीं देंगे। इस शादी का विरोध करेंगे। इसलिए चोरी छिपे दोनों ने मंदिर में जाकर शादी रचा ली। शादी के बाद अब दोनों लहेरिया इलाके में किराए के मकान में रह रहा है। दोनों युवकों का कहना है कि इस शादी के बारे में जल्द ही वे अपने परिजनों को जानकारी देंगे।
यदि परिवारवाले इस शादी का विरोध करेंगे तब भी हम दोनों एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ेंगे। साथ जीएंगे और साथ ही मरेंगे। हम दोनों को कोई अलग नहीं कर पाएगा। जिन्दगी भर हम दोनों खूशी- खूशी जीवन व्यतीत करेंगे। दो युवकों की शादी की बात जंगल में आग की तरह फैल गयी है। इलाके के लोग इसे गलत ठहरा रहे हैं और इसका गलत प्रभाव समाज पर पड़ने की बात कह रहे हैं। पूरे इलाके में इस शादी की ही चर्चा हो रही है।