पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
15-May-2023 03:58 PM
By First Bihar
PATNA: पटना के नौबतपुर स्थित तरेत में पांच दिवसीय हनुमंत कथा आयोजित हो रही है। बागेश्वर धान के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने हनुमंत कथा के तीसरे दिन दिव्य दरबार लगाया, जिसमें उन्होंने लोगों की पर्ची निकाली और उनकी समस्या के समाधान का उपाय बताया। इस दौरान उन्हों ने खुले मंच से कह दिया कि बिहार से ही हिंदू राष्ट्र की ज्वाला जलेगी।
दिव्य दरबार की शुरुआत से पहले अपने संबोधन ने धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि अगर किसी को हिंदुओं में एकता देखनी हो तो वह बिहार आकर देखे। बिहार के लोगों के बारे में न जाने क्या क्या कहा जाता था लेकिन बिहार के लोग वैसे नहीं है बल्कि यहां भक्ती से भरे हुए लोग हैं। ऐसा लग रहा है कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की ज्वाला बिहार में धधक रही है। उन्होंने कहा कि बिहार के पागलों को इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं है। एक दिन ऐसा समय आएगा कि पूरा भारत राममय हो जाएगा।
बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री के दौरे से पहले ही बिहार की राजनीति गर्म हो गई थी। आरजेडी समेत अन्य सत्ताधारी दलों ने बाबा बागेश्वर के बिहार दौरे पर आपत्ति जताई थी जबकि भारतीय जनता पार्टी और अन्य हिंदू संगठन धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में मजबूती के साथ खड़े रहे। पटना पहुंचने पर जब पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मीडिया ने सवाल पूछा कि वे हिंदू-मुस्लिम की बात करते हैं तब उन्होंने कहा कि वे हिंदू-मुस्लिम नहीं बल्कि हिंदू-हिंदू करने आए हैं।