Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
31-Mar-2022 08:50 PM
By BADAL ROHAN
PATNA CITY: पटना सिटी में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। यही कारण है कि एक के बाद एक क्राइम की घटनाओं को अपराधी बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ऐसा लगता है मानों अपराधियों में पुलिस का खौफ समाप्त हो गया है। अपराधियों ने एक बार फिर पटना सिटी में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। पटना सिटी के खाजेकलां थाना क्षेत्र के मच्छरहट्टा स्थित बंदरिया गली में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। अपराधियों ने तीन गोली मारी है जिससे घटनास्थल पर ही युवक ने दम तोड़ दिया है।
मृतक की पहचान व्यवसायी मंटू प्रसाद के पुत्र सन्नी कुमार के रुप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची खाजेकलां थाना पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आए दिन हो रही आपराधिक घटनाओं से इलाके के लोगों में पुलिस के खिलाफ रोष देखा जा रहा है।
स्थानीय व्यवसायियों में भी गुस्सा देखने को मिल रहा है। घटना से गुस्साएं लोगों ने भगत सिंह चौक पर शव को रख मुख्य सड़क को जाम कर दिया है। आक्रोशित लोग हंगामा मचा रहे है और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही जाप सुप्रीमो पप्पू यादव पटना सिटी पहुँचे। परिजनों और स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली और पुलिस से मामले पर कार्रवाई किये जाने की बात कही।









