ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा...पैसा भी नहीं वसूल पा रही नीतीश सरकार, 4844 करोड़ बकाया,कई विभाग तो हिसाब हीं नहीं दे रहे Bihar Assembly : बिहार विधान परिषद में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर फिर उठा सवाल, राजद MLC ने कहा - विधानमंडल में प्रतिबंध के बावजूद हो रहा इस्तेमाल; मंत्री ने दिया यह जवाब Bihar News: सीमांचल से अमित शाह का बड़ा ऐलान, सीमा से 10 KM अंदर से शुरू होगा अभियान...तीन दिनों में तैयार होगा मास्टर प्लान Bihar land record issue : भूमि सुधार विभाग के लापता रिकॉर्ड पर सख्त हुए विजय सिन्हा, कहा- प्लान तैयार, यह लोग हो जाएं अलर्ट सड़े हुए इंसान के साथ मुझे क्यों जोड़ा जाता? पवन सिंह पर फिर फूटा अक्षरा का गुस्सा! कहा- वो 10 जगह मुंह मारता है, फिर भी... Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में गूंजा सड़क का मुद्दा, सरकार से विधायक ने मांगा जवाब; कहा - 500 आबादी वाले गांव में अब तक नहीं बनी सड़क; जानिए मंत्री का जवाब Bihar News: बारात की स्टीकर वाली गाड़ी में शराब की खेल, पुलिस ने पकड़ी भारी खेप, चालक गिरफ्तार Bihar Transport: बिहार के 10 जिलों के DTO समेत 40 ADTO-MVI-ESI से शो कॉज नोटिस, तीन दिनों में मांगा गया जवाब.... Bihar Vidhan Sabha : मंत्री नहीं बनने की टीस ! भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा ने नगर विकास मंत्री को फंसाया तो विजय सिन्हा ने दिया जवाब- ये भी तो नगर विकास मंत्री रहे हैं BIHAR NEWS : अमित शाह के बिहार दौरे पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- शाह एक धर्म के खिलाफ काम करते, शराबबंदी को लेकर भी कह दी बड़ी बात

पटना के बेउर जेल में त्योहारी माहौल, 32 कैदी करेंगे चैती छठ और 175 बंदी रखेंगे रोज़ा

पटना के बेउर जेल में त्योहारी माहौल, 32 कैदी करेंगे चैती छठ और 175 बंदी रखेंगे रोज़ा

14-Apr-2021 09:08 AM

PATNA : बिहार में एक तरफ कोरोना कहर बरपा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ भीषण गर्मी ने भी सारे रिकॉर्ड योद दिए हैं. इसी बीच त्योहारों का महिना भी शुरू हो चुका है. कल से जहां चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो चुकी है तो वहीं आज से रमजान के पाक महीने की भी शुरुआत हो गई है. इसी बीच चार दिनों के महानुष्ठान वाला चैती छठ भी है. दोनों ही पर्व का माहौल एक साथ पटना के बेउर स्थित सेंट्रल जेल में देखने को मिलेगा. 


बेउर जेल में गैर मुस्लिम कैदी भी रोजा रख रहें है. इसके लिए जेल प्रशासन की तरफ से सभी को अनुमति भी मिल गई है. साथ ही दोनों ही पर्व को ध्यान में रखते हुए खास इंतजाम करने का आदेश भी दे दिया गया है. जेल प्रशासन के मुताबिक कुल 32 कैदी इस बार चैती छठ करेंगे. इसमें 22 पुरुष और 10 महिला कैदी शामिल हैं. जेल प्रशासन इनके लिए नए कपड़े और पूजा के सामान उपलब्ध कराएगा. इसी तरह रोजा रखने वालों के लिए हर दिन जेल के अंदर विशेष इंतजाम इफ्तार के वक्त किए जाएंगे. 


जेल प्रशासन ने दावा किया है कि उनके तरफ से खाना, सेहरी और इफ्तार का विशेष तौर पर इंतजाम किया जाएगा. साथ ही रोजा रखने वालों को टोपी, कुरान शरीफ भी उपलब्ध कराए जाएंगे. इतना ही नहीं इस बार 167 मुस्लिम पुरुष और 8 महिलाओं के साथ ही 9 गैर मुस्लिम कैदी भी रोजा रख रहे हैं. ये सभी हिंदू कैदी हैं. इनमें साकेत कुमार, संतोष कुमार, पवन मंडल, राजकिशोर यादव, विशाल कुमार, श्रवण कुमार, मिथलेश कुमार, सरूण कुमार और रंजीत सिंह नाम के कैदी शामिल हैं. फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ दोनों ही पर्व मनाने की इजाजत इन अपराधियों को दी गई है.