ब्रेकिंग न्यूज़

निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन?

Home / news / पटना के बेल्ट्रान भवन में कर्मचारियों का हंगामा; किया घेराव, वेतन नहीं मिलने...

पटना के बेल्ट्रान भवन में कर्मचारियों का हंगामा; किया घेराव, वेतन नहीं मिलने से है नाराजगी

12-Feb-2020 01:07 PM

By Rahul Singh

PATNA : पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है।  पटना के बेल्ट्रॉन भवन में कर्मचारियों ने हंगामा किया है। वेतन नहीं मिलने से नाराज कर्मचारियों ने  हंगामा किया है। कर्मचारियों ने बेल्ट्रान भवन का घेराव किया है। विरोध करने वाले सभी कर्मचारी डाटा इंट्री ऑपरेटर बताए जा रहे हैं। 

news image

नाराज बेल्ट्रॉन कर्मचारियों का कहना है कि पिछले नौ महीने से उन्हें वेतन नहीं मिला है। अब वे भूखमरी की कगार पर पहुंच चुके हैं। मौके पर कर्मचारी जमकर हंगामा कर रहे हैं। नाराज कर्मचारियों ने बेल्ट्रॉन के प्रबंध निदेशक के खिलाफ हाय-हाय के नारे लगाए हैं। पटना के शास्त्रीनगर थाना के सामने मौजूद बेल्ट्रॉन भवन में कर्मचारियों को हंगामे के बीच मौके पर पुलिस पहुंची है।

news image

विरोध कर रहे लोगों ने बताया कि ज्यादातर लोगों का चार महीने का वेतन नहीं मिला जबकि किसी को छह महीने तो किसी को नौ महीने से भी वेतन नहीं मिला है। वेतन नहीं मिलने से नाराज कर्मचारियों ने कहा कि अधिकारी तो अपना वेतन समय पर उठा रहे हैं लेकिन किसी कर्मचारी को वेतन नहीं मिल रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि वेतन नहीं मिलने से उनके सामने भूखमरी की नौबत आ गयी है। उन्होनें कहा कि विभाग साफ्टवेयर खराब होने का बहाना बना रहा है।