बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर
19-Mar-2020 02:32 PM
PATNA : कोरोना वायरस ने दुनिया के डेढ़ सौ से ज्यादा देशों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। भारत, पाकिस्तान, चीन, इटली और अमेरिका में ये खतरनाक वायरस कोहराम मचा रहा है। भारत में अबतक 166 और दुनिया भर में दो लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। हालांकि भारत में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते असर के बीच एक अच्छी खबर आई है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के द्वारा दावा किया गया है कि भारत में कोरोना वायरस समाज में फैल नहीं रहा है। यानी कि अगर किसी एक व्यक्ति में पॉजिटिव लक्षण पाए गए तो इसका मतलब ये नहीं है कि उसकी वजह से पूरे इलाके में इसका असर फैल जाएगा। कोरोना के इस अपडेट के बीच पटना से खबर है कि चिकेन-मटन छोड़ लोग खूब मछली खा रहे हैं। पटना में मछलियों की मांग इतनी बढ़ गयी है कि कीमतों में जबदस्त उछाल आ गया है।
पटना में मछलियों की कीमत में भी 25 से 50 रुपये प्रति किलो तक बढ़ोतरी हो गयी है। पिछले दो सप्ताह से लोकल जिंदा मछलियों को लोग अधिक पसंद कर रहे हैं। वेस्ट बंगाल के मेदनीपुर और नाइहट्टी से जहां जिंदा मछलियां पटना आ रही हैं वहीं बिहार के कई जिलों से भी जिंदा मछलियां बाजार में पहुंच रही हैं। पटना की मंडियों में पहुंचने वाली मछलियों में रेहु, कतला, नैनी, कॉमन कॉर्प और ग्रास कॉर्प प्रमुख हैं।लोकल जिंदा रेहु 250 से 300 रुपये, कतला 300 से 350 रुपये, नैनी 250 से 300 रुपये,फंगास 150-200 रुपये, कॉमन कॉर्प 200- 250 रुपये तथा ग्रास 250 से 300 रुपये प्रति किलो किलो बिक रही हैं। सबसे ज्यादा मांग जिंदा रोहु, कतला और नैनी की है।
कोरोना की दहशत के बीच बिहार के लोगों के लिए सबसे बड़ी राहत की खबर ये है कि बिहार में अब तक कोई भी केस कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया है। बिहार में कोरोना को महामारी घोषित कर दिया गया है और एहतियातन तमाम स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गये हैं। साथ ही लॉज-हॉस्टलों पर भी तालें लटक गये हैं। सभी सार्वजनिक स्थानों पर भीड़-भाड़ से बचने की सलाह लगातार दी जा रही है। पूरी प्रशासनिक व्यवस्था अलर्ट मोड में है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...