बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती
10-Feb-2020 03:41 PM
PATNA : हावड़ा-दिल्ली रेललाइन पर सेमी हाईस्पीड ट्रेन चलाने की तैयारी शुरू हो गई है. 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से स्पेशल ट्रेन का स्पीड ट्रायल हुआ. पटना जंक्शन पर बिना रुके यह स्पीड ट्रायल ट्रेन 130 किमी की रफ्तार से गुजरी. ट्रायल के दाैरान आरडीएसओ के विशेषज्ञों की टीम ने विशेष ट्रेन से पटरियों की क्षमता का ट्रायल लिया.
सोमवार को ट्रायल के दूसरे दिन झाझा से पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन के बीच 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से स्पीड ट्रायल हुआ. 24 बोगियों की स्पेशल स्पीड ट्रायल ट्रेन सुबह 9:30 बजे झाझा स्टेशन से खुली और 11:23 बजे पटना जंक्शन क्राॅस कर गई. इससे पहले रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन से झाझा तक यह ट्रेन सफर तय की थी. ट्रायल सफल होने के बाद इस रेलखंड पर ट्रेनों की गति बढ़ेगी.
इस ट्रायल के बाद जल्द ही राजधानी एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस समेत कई मेल-एक्सप्रेस खासताैर से एलएचबी रेक वाली ट्रेनें 130 किमी की रफ्तार से रेगुलर चलेंगी. एलएचबी रेक वाली सभी ट्रेनाें काे चलाने की तैयारी है. दानापुर के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि 110.57 किलोमीटर की औसत स्पीड से इस ट्रेन ने मात्र 3 घंटे 50 मिनट में 387 किलोमीटर की दूरी तय की.