पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
14-Jun-2023 10:31 PM
By First Bihar
PATNA: पटना जंक्शन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब प्लेटफार्म टिकट नहीं होने पर एक महिला टीटी ने युवती की पिटाई कर दी। मामला पटना जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक का है। जहां घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा होता रहा। दोनों महिला के बीच मारपीट होता देख लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
पीड़िता रिया ने महिला टीटीई अंजू कुमार पर गंभीर आरोप भी लगाए। रिया ने जीआरपी थाने में महिला टीटीई के खिलाफ केस दर्ज कराया है। रिया अपने परिचित को ट्रेन चढ़ाने के लिए पटना जंक्शन आई थी। उसे देख महिला टीईटी ने टिकट मांगा। पीड़िता का आरोप है कि प्लेटफार्म टिकट हड़बड़ी में उसने ली नहीं थी। प्लेटफार्म टिकट नहीं रहने पर महिला टीईटी उसे गाली गलौज करने लगी। जब मैंने कहा कि प्लेटफार्म टिकट ले लेती हूं गाली गलौज नहीं कीजिए तो आपे से बाहर हो गयी और मारपीट पर उतारू हो गयी।
इस बात को लेकर दोनों के बीच मारपीट होने लगी। जिसे देखने के लिए प्लेटफार्म पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। इस बात की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंच गयी जिसके बाद रिया के बयान पर मामला दर्ज किया गया। हालाकि महिला टीईटी की ओर से अभी तक किसी तरह की लिखित शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है। फिलहाल जीआरपी प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है। जिससे पता चल पाएगा कि आखिर हुआ क्या था?
अब जरा पीड़ित लड़की रिया के बारे में बताते चले कि ये वही लड़की है जो सेनेटरी पैड नहीं मिलने पर आईएएस हरजोत कौर से सवाल की थी। तब आईएएस का बेतुका जवाब सामने आया था जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुआ था। रिया स्लम बस्ती कमला नेहरू की रहने वाली है। फिलहाल जीआरपी इस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है। महिला टीटीई का भी पक्ष जानने की कोशिश की जा रही है।