खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
25-May-2023 10:08 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा पटना जिले में क्रिकेट संचालन के लिए गठित तदर्थ समिति द्वारा पटना जिला जूनियर डिविजन क्रिकेट लीग का शानदार आगाज 27 मई से जगजीवन स्टेडियम में होने जा रहा है। इसकी जानकारी समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार और सदस्य रहबर आबदीन ने संयुक्त रूप से दी।
सदस्य रहबर आबदीन ने बताया कि पिछले दिनों गर्मी की वजह से इसे देर से शुरू किया जा रहा है। वर्तमान समय में वातावरण में नरमी आई है। उद्घाटन मुकाबला कदमकुआं सीसी बनाम एलायंस सीसी के बीच खेला जाएगा। विडेल क्लॉथिंग द्वारा प्रायोजित इस लीग का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि लक्ष्य इजीटेक एलएलपी के निर्देशक सीएच सूर्यनारायण राजू करेंगे। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि बीसीए के जीएम ऑपरेशन सुनील कुमार सिंह होंगे । मैचों के सफल संचालन समिति के अध्यक्ष धनंजय कुमार के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया गया है जिसमें डॉ मुकेश कुमार और निशांत मोहन होंगे।
किसी भ्रम में न पड़े खिलाड़ी
रहबर आबदीन ने बताया कि हाल के दिनों में तदर्थ कमेटी को लेकर कुछ लोगों के द्वारा भ्रामक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. उन्होंने खिलाड़ियों से ऐसे भ्रामक बातों में न पड़ने की अपील की है। साथ ही कहा है कि बीसीए द्वारा गठित तदर्थ कमेटी बिहार में क्रिकेट व क्रिकेटरों के विकास के हित में काम करने में विश्वास रखी है। इसका प्रमाण हाल में संपन्न हुई पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट का सफल संचालन। बीसीए द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में भाग लेने वाली पटना जिला टीम का परफॉरमेंस अबतक बेहतर रहा है। खिलाड़ियों की सेलेक्शन प्रक्रिया भी बेहतर ढ़ग से कराई गई है और अभी तक इसे लेकर कोई विवाद सामने नहीं आया है।