ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / news / पटना IGIMS में छात्रा के साथ रैगिंग, सीनियर्स रात में करवाते हैं डांस

पटना IGIMS में छात्रा के साथ रैगिंग, सीनियर्स रात में करवाते हैं डांस

13-Sep-2022 01:00 PM

PATNA : पटना के IGIMS में मेडिकल की स्टूडेंट्स रैगिंग से परेशान हैं। एनएमसी (नेशनल मेडिकल कमीशन) ने कॉलेज प्रशासन को एक लेटर भेजा है, जिसमें कॉलेज की एमबीबीएस फर्स्ट ईयर 2021 की एक छात्रा के साथ हुए रैगिंग के बारे में बताया गया है। इसको लेकर कॉलेज प्रशासन से जवाब मांगा गया है। छात्रा ने पहले NMC को लेटर लिखा था, जिसमें उसने शिकायत की थी कि सीनियर्स उसके साथ रैगिंग करती हैं। छात्रा ने 2020 सेशन के MBBS स्टूडेंट्स पर ये आरोप लगाया है। 




सीनियर्स पर आरोप है कि वे छात्रा को देर रात कॉल कर बुलाती हैं और फिर डांस करने के लिए मजबूर करती हैं। आरोप सिर्फ इतना ही नहीं है। छात्रा ने ये भी बताया है कि उसके साथ गाली-गलौच भी की गई है। छात्रा के इस आरोप के बाद कॉलेज प्रशासन पर गाज गिरती दिख रही है। कॉलेज प्रशासन से इसपर जवाब मांगा गया है। मेडिकल की छात्रों का कहना है कि हमारे साथ लगातार रैगिंग की जाती है। 




वहीं, दूसरी तरफ छात्रा से शिकायत मिलने के बाद एंटी रैगिंग कमिटी भी एक्शन में दिख रही है। कमिटी ने आरोपी छात्रों की पहचान करने को कहा है और उन्हें जवाब देने के लिए 72 घंटे का समय दिया है। उचित जवाब न मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।