ब्रेकिंग न्यूज़

जहानाबाद में टली बड़ी घटना, पलामू एक्सप्रेस के इंजन में फंसी बाईक, एक घंटे तक परिचालन बाधित सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ गया भारी: युवक गिरफ्तार, मैगजीन और कारतूस बरामद दरभंगा: हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी घटना को समय रहते पुलिस ने रोका सुगौली चीनी मिल में गन्ना ले जा रहे चालक से मारपीट, आक्रोशित किसानों ने किया हंगामा BIHAR CRIME: घास काटने गई 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की कोशिश, 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा गया में सेना की गाड़ी पलटी, चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अत्याधुनिक अल्कॉन यूनिटी मशीन का किया उद्घाटन पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक Bihar Crime News: बिहार में शराब माफिया का अजब कारनामा, तस्करी के दौरान काट देते हैं पूरे गांव की बिजली, ग्रामिणों से लेकर विभाग के कर्मी तक परेशान

पटना हाईकोर्ट के वकील और विधि पत्रकार निर्भय सिंह का निधन, कोरोना ने छीन ली जिंदगी

पटना हाईकोर्ट के वकील और विधि पत्रकार निर्भय सिंह का निधन, कोरोना ने छीन ली जिंदगी

29-Apr-2021 01:49 PM

PATNA : बिहार में कोरोना महामारी का प्रकोप जारी है. राजधानी पटना में इस कहर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है. पटना हाईकोर्ट के जानेमाने वकील और विधि पत्रकार निर्भय कुमार सिंह भी इसकी चपेट में आ गए हैं. गुरूवार को कोरोना से निर्भय सिंह का निधन हो गया. पटना एम्स में उन्होंने आखिरी सांस ली. 


विधि पत्रकार निर्भय कुमार सिंह लगभग विगत 15 दिनों से बीमार थे. पटना हाई कोर्ट में निर्भय सिंह ने बिहार सरकार के अपर लोक अभियोजक एवं विधि पदाधिकारी के रूप में भी कार्य किया था. वे कुछ विश्वविद्यालयों के भी अधिवक्ता रहे. अपनी वकालत के साथ साथ वे समाचार पत्रों के विधि संवाददाता भी थे. उनके दो बेटे में से एक प्रत्यूष प्रताप पटना हाई कोर्ट में एडवोकेट हैं और बड़े बेते पीयूष बंगलौर में इंजीनियर है. 


निर्भय सिंह की मृत्यु से पूरे वकील समाज में शोक की लहर दौड़ गयी है. हाई कोर्ट के विधि संवादाताओं ने दी श्रद्धांजलि. पटना हाई कोर्ट के विधि संवाददाताओं की ओर से एक वर्चुअल शोक सभा का आयोजन गुरुवार को  किया गया, जिसमें सभी ने अपने साथी निर्भय कुमार सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी.


हाई कोर्ट में वकालत करने के साथ ही अनेक समाचार पत्रों के लिए विधि संवाददाता के रूप में उन्होंने एक मुकाम हासिल किया. बिहार सरकार के वकील की हैसियत से भी काम किया. लेकिन अचानक सबको अलविदा कह गए. जीवन में उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अंतिम सांस तक संघर्ष करते रहे. विधि संवाददाताओं ने उनके सम्मान में दो मिनट का मौन धारण करते हुए  अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की.