उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप Bihar Ips Officer: बिहार के 2 आईपीएस अधिकारियों की CBI में हुई नियुक्ति...बनाए गए SP, सरकार ने किया विरमित बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
22-Sep-2021 08:32 AM
PATNA : कोरोना संक्रमण के कारण में पटना हाईकोर्ट में लंबे अर्से से फिजिकल सुनवाई बंद है लेकिन अब हाईकोर्ट में फिजिकल सुनवाई की शुरुआत होने जा रही है। हाईकोर्ट में हफ्ते के 4 दिन अब फिजिकल सुनवाई होगी। 27 सितंबर से इसकी शुरुआत होने जा रही है। पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय करोल और अन्य जजों के साथ समन्वय समिति की मंगलवार को लंबी बैठक चली, जिसके बाद यह तय किया गया कि हाईकोर्ट में फिजिकल सुनवाई शुरू की जाए।
फिजिकल सुनवाई हफ्ते के 4 दिन की जाएगी। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। हाईकोर्ट में केवल उन्हीं लोगों को जाने की इजाजत होगी जिनके मुकदमे की सुनवाई होनी है। इसके लिए बजाप्ता पास भी जारी किया जाएगा। कोर्ट के तीन गेटों पर समन्वय समिति के पदाधिकारी तैनात रहेंगे। कोरोना नियमों की अनदेखी नहीं की जाएगी।
हाईकोर्ट में फिजिकल सुनवाई को लेकर फैसला होने के बाद एडवोकेट एसोसिएशन, लायर्स एसोसिएशन और बार एसोसिएशन की समन्वय समिति के अध्यक्ष योगेश चंद्र वर्मा ने बताया कि 27 सितंबर से फिजिकल सुनवाई को मंजूरी दे दी गई है। अब हफ्ते में 4 दिन फिजिकल कोर्ट होगा। सोमवार से लेकर गुरुवार तक कोर्ट में फिजिकल सुनवाई हो सकेगी। आपको बता दें कि हाईकोर्ट में फिजिकल सुनवाई बंद होने के कारण वकील लगातार इस पर अपनी नाराजगी भी जाहिर कर रहे थे। कोरोना की दूसरी लहर थमने के बाद अब हाईकोर्ट में इसे शुरू करने का फैसला किया है।