पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
14-May-2023 05:12 PM
By First Bihar
PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां चार लोग गंगा नदी में डूब गये हैं। दो युवकों की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गयी है जबकि 2 की तलाश जारी है। इस घटना से गंगा घाट पर अफरा-तफरी का माहौल है।
बताया जा रहा है कि चारों युवक गंगा नदी में स्नान करने आए हुए थे। तभी गंगा की तेज धार में चारों समां गये। चारों युवकों को नदी में डूबता देख उस वक्त गंगा घाट पर मौजूद लोगों ने पुलिस की इस बात की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ को मौके पर बुलाया और फिर छानबीन शुरू की गयी।
घटना पटना के दीघा इलाके की है जहां गंगा नदीं से दो युवकों की लाश बरामद की गयी जबकि दो अन्य की तलाश अब भी जारी है। दोनों मृतक आरा के संदेश और नौबतपुर के रहने वाले थे। एक साथ चार युवकों के गंगा नदी में डूबने की खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते गंगा घाट पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।