पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा
14-Jul-2020 07:00 AM
PATNA : पटना में कोरोना वायरस अपना कहर बरपा रहा है। पटना के सरकारी महकमों में कोरोना वायरस का जबरदस्त संक्रमण देखने को मिल रहा है। पटना डीएम ऑफिस के 14 स्टाफ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। डीएम ऑफिस की गोपनीय शाखा में काम करने वाले 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि एनएमसीएच में 15 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इनमें एनएमसीएच के एक एचओडी भी शामिल है।
इतना ही नहीं कंकड़बाग थाने के एक एसआई भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सीआईडी के डीआईजी कार्यालय का एक स्टाफ भी पॉजिटिव निकला है। राजधानी के एमएलए कॉलोनी में 5 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। आईआईटी पटना के बिहटा कैंपस में एक स्कूल संचालक समेत उसकी दो बेटी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पीएचइडी मुख्यालय में एक बिजली मिस्त्री की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद यहां काम करने वाले सभी कर्मियों को 2 हफ्ते तक होम आइसोलेशन में रहने का आदेश दिया गया है। पीएमसीएच के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के एक साइंटिस्ट के अलावे एक जूनियर डॉक्टर और एक टेक्नीशियन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
सोमवार को राजधानी के जिन इलाकों में नए संक्रमित मिले हैं उनमें दानापुर के पंचशील नगर में 8, हनुमान नगर में 16, न्यू पुलिस लाइन में 2, राजीव नगर में 3, जक्कनपुर में 7 नए मरीज शामिल हैं। जबकि श्री कृष्णा पुरी, बोरिंग रोड, शेखपुरा, पाटलिपुत्र कॉलोनी, कंकड़बाग, राजीव नगर गुरहट्टा, पोलो रोड, गर्दनीबाग, सगुना मोड़, सैनिक कॉलोनी में भी नए मरीज पाए गए हैं।