मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात
10-Mar-2021 06:12 PM
PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर पटना से सामने आ रही है. पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने अपने ही कार्यालय का औचक निरीक्षण किया है. पटना समाहरणालय के अंदर कर्मचारियों की उपस्थिति देखकर पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह बिफरे हैं. जिलाधिकारी ने 42 कर्मचारियों के एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है. साथ ही साथ अनुपस्थित कर्मियों को शो कॉज नोटिस भी जारी किया गया है.
राजधानी पटना के अस्पतालों, अनुमंडल कार्यालयों और जेलों में औचक निरीक्षण करने के बाद जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने बुधवार को अपने ही कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. कार्यालय में कर्मियों की अनुपस्थिति देखकर डीएम काफी नाराज हुए हैं.
बताया जा रहा है कि जैसे ही डीएम निरीक्षण करने पहुंचे तक़रीबन तीन दर्जन से ज्यादा कर्मी ड्यूटी से गायब मिले. कर्मियों की यह स्थिति देखर डीएम काफी नाराज हुए और उन्होंने बिना बताये गायब रहने वाले कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया.