ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
13-Dec-2022 08:37 AM
PATNA : खबर राजधानी पटना से है, जहां सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालो में एक लड़का और एक लड़की शामिल है। दरअसल, एक लड़का और एक लड़की बाइकपर सवार होकर गांधी मैदान की तरफ से आ रहे थे। इसी दौरान गंगा पथ पर बाइक डिवाइडर से टकरा गई और इस घटना में दोनों बाइक सवार की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया है।
मृतक लड़का और लड़की पटनामें रहकर NEET की तैयारी करते थे। घटना सोमवार की देर रात की बताई जा रही है। दोनों पल्सर 200 से कहीं जा रहे थे। दीघा-अटल पथ के पास रोटरी डिवाइडर से बाइक टकरा गई और इसी दौरान दोनों की जान चली गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल तक पहुंचाया लेकिन तब तक दोनों ने दम तोड़ दिया था।
सूचना पाकर दीघा पुलिस की टीम पहुंची। लड़का और लड़की को पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल में एडमिट कराया लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी। दीघा थाना के एसआई फूल कुमार चौबे ने बताया कि मृतक रोहतास के दिनारा का रहने वाला है जबकि लड़की भोजपुर के पीरो थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। दोनों नीट की तैयारी कर रहे थे।