ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / news / पटना डेंटल कॉलेज में एडमिशन पर रोक ! डीसीआई के सिफारिश के बाद...

पटना डेंटल कॉलेज में एडमिशन पर रोक ! डीसीआई के सिफारिश के बाद मान्यता पर भी लटकी तलवार

06-Dec-2022 02:38 PM

PATNA :  डेंटल कॉउंसिल ऑफ़ इंडिया ने पटना डेंटल कॉलेज में नए सत्र के नामांकन पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही साथ 2022-23 सत्र में नमांकन की मान्यता रद्द करने संबंधी प्रस्ताव भी दिया है। इसको लेकर डेंटल कॉउंसिल ऑफ़ इंडिया ने केंद्र सरकार से सिफारिश की है।  इसके बाद डीसीआई की सिफारिश पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने पटना डेंटल कॉलेज के प्राचार्य से पक्ष रखने को कहा। 


वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय  के तरफ से दिए गए समय के अनुसार दो दिसंबर को पक्ष रखने गए प्राचार्य को राज्य के स्वास्थ्य विभाग से कर्मियों को दूर करने संबंधी सहमति पत्र नहीं मिला। मजबूरी में प्राचार्य ने अपने स्तर पर कमियों को दूर करने संबंधी सहमति पत्र दाखिल किया। इसके बाद केंद्र उनके इस पक्ष से कितना संतुष्ट है, यह जल्द ही मालूम चल जायेगा। लेकिन, फिलहाल नए सत्र में नामांकन पर रोक लगा दिया गया है। 


बता दें कि, इससे पहले डीसीआई की तीन सदस्यीय टीम द्वारा तीन बार पटना डेंटल कॉलेज का निरिक्षण किया गया। हर बार निरिक्षण को आई टीम द्वारा हर बार कोई न कोई कमियां उजागर की गयी। इन कमियों को तत्काल दूर करने का निर्देश भी दिया गया। लेकिन, इसके बावजूद अभी तक इन कमियों को दूर नहीं किया गया। जिसके बाद अब डीसीआई ने कॉलेज की मान्यता रद्द करने की सिफारिश केंद्र सरकार में कर दी है। 


इधर, इसको लेकर पटना डेंटल कॉलेज के  प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने बताया कि कॉलेज में नए सत्र में नामांकन होगा या नहीं इसका निर्णय केंद्र सरकार लेगी। लेकिन, जिन कमियों को लेकर सरकार से सहमति की मांग की गई थी वह उन्हें नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि, मैंने अपना पक्ष रखने के दौरान केंद्रीय टीम को हाल ही में सरकार द्वारा कॉलेज में दी गई सुविधाओं की उपलब्धता की जानकारी भी दी गई है। हमारे तरफ से बताया गया है कि, एक ओपीजी मशीन एक कंप्यूटर और प्रिंटर समेत कुल 1 7 प्रकार के उपकरण कॉलेज को उपलब्ध कराए गए हैं।