ब्रेकिंग न्यूज़

अब कोर्ट के चक्कर खत्म! सिर्फ एक फोन कॉल पर पाएं कानूनी मदद, जानें आसान तरीका Patna NEET student case : हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर 11 मार्च को सुनवाई, CBI से कोर्ट के तीखे सवाल बंधक बने युवकों को छुड़ाने पहुंची बिहार पुलिस की टीम पर हमला, महिलाओं ने दारोगा पर बरसाए ताबड़तोड़ थप्पड़, मारपीट का वीडियो वायरल Bihar crime news : शराबियों का विरोध करने की खौफनाक सजा! बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या, इलाके में मातम का महौल बिहार में इस जगह होने वाला है बड़ा बदलाव: अब सिर्फ देशी नहीं, विदेशी खाने का भी मिलेगा स्वाद! दो साल की मासूम को उठा ले गए दो नाबालिग लड़के, कमरे में बंद कर बच्ची के साथ किया गंदा काम; मुंह दबाकर ले ली जान दो साल की मासूम को उठा ले गए दो नाबालिग लड़के, कमरे में बंद कर बच्ची के साथ किया गंदा काम; मुंह दबाकर ले ली जान Bihar Health Department : बिहार के सरकारी अस्पतालों में अब आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक दवाएं भी मिलेंगी, सरकार ने कर दिया एलान बिहार में दो अलग वारदातों से सनसनी: बगहा में मटकोर देखने गई नाबालिग की मिली लाश, लीची के पेड़ से लटका मिला दूसरी लड़की का शव PU छात्रसंघ चुनाव में बैलेट पेपर पर यह क्या लिख दिए स्टूडेंट, रद्द हुआ 500 से ऊपर वोट; जानिए क्या है पूरा प्लान

पटना कॉलेज में छात्रों का हंगामा, प्रेसिडेंशियल डिबेट के दौरान मचा बवाल

05-Dec-2019 02:27 PM

PATNA: इस वक्त की बड़ी ख़बर राजधानी पटना से आ रही है, जहां पटना कॉलेज में जबरदस्त हंगामा हुआ है. पटना कॉलेज में छात्रों ने हंगामा किया है.


बताया जा रहा है कि प्रेसिडेंशियल डिबेट के दौरान बवाल हो गया जिसके बाद छात्र आपस में भिड़ गये. छात्र जेडीयू ने बैनर का विरोध किया है. ख़बरों के मुताबिक सेंट्रल पैनल के ज्यादातर उम्मीदवार डिबेट में नहीं पहुंचे थे. दरअसल आगामी 7 दिसंबर को पटना यूनिवर्सिटी के सभी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव होने वाला है. जिसे लेकर आज प्रेसिडेंशियल डिबेट रखा गया था. जिसमें जमकर हंगामा हुआ है.


आपको बता दें कि कल भी पटना में जेडीयू और आरजेडी के छात्रों के बीच झड़प हुई थी. पटना वीमेंस कॉलेज के पास दोनों गुटों के छात्र आपस में भिड़ गए थे. पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के प्रचार को लेकर छात्र नेता पटना वीमेंस कॉलेज पहुंचे थे. छात्र यहां पर्चा बांट रहे थे तभी इसी दौरान दूसरे गुट के छात्र पहुंच गए और कहासुनी के बाद मामला मारपीट की नौबत तक पहुंच गया था.