Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
02-Jan-2024 07:02 PM
By BADAL ROHAN
PATNA CITY: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। अपराधियों एक के बाद एक अपराध की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इस बार अपराधियों ने पटना सिटी में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। खाजेकलां थाना क्षेत्र के लोहा पुल के पास अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर बुरी तरह घायल कर दिया।
गोली लगने से घायल युवक सड़क पर गिर गया जिसे आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से पीएमसीएच ले जाया गया है। वही बैंगन को गोली मारने के बाद सभी अपराधी हथियार लहराते मौके से फरार हो गये। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। युवक की पहचान सोनी उर्फ बैंगन के रूप में है। बैंगन को गोली किसने और क्यों मारी इसका पता लगाने में पुलिस जुटी है।
पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र के लोहा के पुल स्थित गुलशन हैदरी कब्रिस्तान में अपराधियों ने अंधाधुन फायरिंग कर एक युवक की हत्या कर दी। वही दूसरा युवक को गोली मार कर घायल कर दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वही गोलीबारी की सूचना मिलते ही खाजेकला,मेहंदी गंज,आलमगंज ,चौक और मालसलामी थाना की पुलिस,घटना स्थल पर पहुंची और पूरे मामले की छान बीन की। साथ ही घटना स्थल से कई खोखा भी बरामद किया।
पुलिस ने मृतक की पहचान इलाके का रहने वाला ई रिक्शा चालक बैगन उर्फ सोनू के रूप में किया। बताया जाता है कि बाइक पर सवार होकर चार की संख्या में अपराधी कब्रिस्तान पहुंचे और बैगन उर्फ सोनू नाम के युवक पर गोली दाग दी। इस घटना में दो लोग घायल हो गए । जहां आनन-फानन में स्थानीय लोगो ने इलाज के NMCH ले गए। जहां एक युवक का इलाज चल रहा है। वही गंभीर रूप से घायल को बेहतर इलाज के लिए PMCH भेजा गया। जहां इलाज के दौरान बैगन उर्फ सोनू की मौत हो गई।
इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया। इसे देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। फिलहाल पुलिस ने अपराधियों की पहचान के लिए आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाल रही है। घटना के बाद बैगन उर्फ सोनू के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है ।