ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस

पटना सिटी की पूर्व डिप्टी रजिस्ट्रार की 2 करोड़ों की बेनामी संपत्ति जब्त, परिवार के सदस्यों के नाम पर कई संपत्तियां खरीदी

पटना सिटी की पूर्व डिप्टी रजिस्ट्रार की 2 करोड़ों की बेनामी संपत्ति जब्त, परिवार के सदस्यों के नाम पर कई संपत्तियां खरीदी

10-Nov-2021 02:05 PM

PATNA: आयकर विभाग ने पटना सिटी के तत्कालीन डिप्टी रजिस्ट्रार प्रीति सुमन पर कार्रवाई की है। प्रीति सुमन की दो करोड़ से अधिक की बेनामी संपत्ति को विभाग ने जब्त किया है। प्रीति सुमन अभी शेखपुरा की डिप्टी रजिस्ट्रार है। प्रीति सुमन द्वारा खरीदी गयी सभी बेनामी संपत्ति को जब्त किए जाने के बाद जांच जारी है। विशेष कोर्ट से आदेश पारित होने के बाद डिप्टी रजिस्ट्रार प्रीति सुमन की सभी बेनामी संपत्तियों को जब्त किया जाएगा। 


आयकर विभाग की जांच में यह बात सामने आई है कि जब प्रीति सुमन पटना सिटी की डिप्टी रजिस्ट्रार थी तब अपने कार्यकाल में उसने पटना सिटी इलाके में ही कई संपत्ति खरीदी थी। 2012 से लेकर 2016 तक प्रीति सुमन ने कई संपत्ति हासिल की थी।


तत्कालीन डिप्टी रजिस्ट्रार ने अपने भाई-बहन, मां समेत परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर संपत्ति कैश देकर खरीदी थी। जिसकी बतौर रजिस्ट्री भी परिजनों के नाम पर करवाई थी। लेकिन जिनके नाम पर रजिस्ट्री करवाई वे किसी तरह का कामकाज भी नहीं करते हैं। परिवार के सदस्यों के आय का कोई साधन भी नहीं है।


 प्रीति सुमन ने इन संपत्तियों को अपनी घोषित आय में भी नहीं दिखाया था। इसी को आधार बनाते हुए उनकी संपत्ति को बेनामी मानते हुए जब्त किया गया है। एक रेस्टोरेंट, दुकान और मकान की उन्होंने खरीदी थी। विशेष कोर्ट से आदेश पारित होने के बाद उनकी बेनामी संपत्तियों को जब्त कर लिया जाएगा।