चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान
12-Feb-2020 05:46 PM
By Rahul Singh
PATNA : पटना से अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। पटना एयरपोर्ट गेट पर ऑटो ड्राइवरों ने मोर्चा खोल दिया है। ऑटो ड्राइवरों ने एयरपोर्ट के अंदर ऑटो ले जाने की मांग की है। बता दें कि ऑटो ड्राइवरों को एयरपोर्ट के अंदर ऑटो ले जाने पर रोक लगा दी गयी है।
ऑटो ड्राइवरों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हमारी मांगे नहीं पूरी की जाएगी तो दो-तीन दिन बाद सारे ऑटो ड्राइवर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर चले जाएंगे। एय़रपोर्ट के अंदर इंट्री बंद कर दिए जाने से उनकी रोजी-रोटी मारी जाएगी। बता दें कि एयरपोर्ट पर ई रिक्शा सेवा की शुरुआत की है जिसके तहत एयरपोर्ट गेट तक यात्रियों को फ्री सेवा दी जा रही है।
बता दें कि पटना एयरपोर्ट प्रशासन ने मंगलवार से इंट्री गेट से एग्जिट गेट तक नि:शुल्क ई-रिक्शा सेवा शुरू की है। इसी के साथ एयरपोर्ट की पार्किंग में वाहनों की भीड़ को देखते हुए ऑटो रिक्शा समेत अन्य तीन पहिया वाहनों की इंट्री पर रोक लगा दी गई है।एयरपोर्ट टर्मिनल का भवन बनने की वजह से पार्किंग के लिए जो स्थल निर्धारित किया गया है, वहां वाहनों की लंबी कतार लगने से यात्रियों को परेशानी हो रही थी। यह नो इंट्री टर्मिनल भवन के बनने तक जारी रहेगी। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार 3 महीने के लिए 10 ई-रिक्शा को हायर किया गया है। ई-रिक्शा वैसे यात्रियों के लिए है, जो निजी वाहन से नहीं आते हैं या पैदल आते हैं।