ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार

Home / news / पटना एयरपोर्ट पर 8 कर्मचारी और 4 यात्री मिले कोरोना पॉजिटिव, एक साथ...

पटना एयरपोर्ट पर 8 कर्मचारी और 4 यात्री मिले कोरोना पॉजिटिव, एक साथ 12 लोगों के संक्रमित मिलने से मचा हड़कंप

09-Jan-2022 01:35 PM

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है। जहां पटना एयरपोर्ट पर 12 लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। निजी विमान कंपनी के 8 कर्मचारी और 4 यात्री कोरोना संक्रमित पाए गये हैं। जिससे दूसरे कर्मियों और यात्रियों में भी कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका जतायी जा रही है। इसे लेकर अन्य कर्मियों का भी सैम्पल कोरोना टेस्ट के लिए लिया गया है।  


बताया जाता है कि आज सुबह पटना आई एक फ्लाइट के 8 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं वही दिल्ली और मुंबई से आने वाले 2-2 यात्रियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है। बता दें कि पटना एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों को 72 घंटे पहले की RTPCR रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य है। इसके बावजूद यात्री कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। पटना के जयप्रकाश नारायण एयरपोर्ट पर 8 कर्मचारी सहित 12 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अन्य यात्रियों में भी दहशत का माहौल है।   


बिहार में कोरोना तेजी से अपना पांव पसार रहा है। बात यदि राजधानी पटना की करें तो यह हॉट स्पॉट बना हुआ है। पिछले 24 घंटे की यदि बात की जाए तो पटना में कोरोना के 1956 नए मामले सामने आए हैं। वही बिहार में कुल 4526 नए मामले आए हैं।


जिस प्रकार से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है वह चिंताजनक हैं। राज्य में आज कुल 4526 नए कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से सबसे ज्यादा राजधानी पटना में 1956 नए मरीजों की पहचान हुई है। बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या 12311 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गये कोरोना के आंकड़ों पर यदि गौर करें तो अररिया में 23 नए मामले सामने आए हैं तो वही अरवल में 45, औरंगाबाद में 46,बांका 44, बेगूसराय 276,भागलपुर 53, भोजपुर 77, बक्सर 30, दरभंगा 73, पूर्वी चंपारण 88, गया 284 नए संक्रमित मिले हैं।


वही गोपालगंज में 13, जमुई 67, जहानाबाद 61, कैमूर 16, कटिहार 53, खगड़िया 14, किशनगंज 51, लखीसराय 27, मधेपुरा 37, मधुबनी 58, मुंगेर 26, मुजफ्फरपुर 263, नालंदा 212, नवादा 22, पटना 1956, पूर्णिया 45, रोहतास 61, सहरसा 37, समस्तीपुर 61, सारण 110, शेखपुरा 5, शिवहर 15, सीतामढ़ी 90, सीवान 18, सुपौल 32, वैशाली 60, पश्चिम चंपारण 32, इसके अलावे दूसरे राज्य के 47 लोगों के सैंपल भी पॉजिटिव पाये गये हैं।