BIHAR NEWS : जेल से बाहर आते ही ताकत का शो! अनंत सिंह का मेगा स्वागत की तैयारी, मंदिरों में पूजा -रास्ते में समर्थकों का काफिला; पूरा शेड्यूल तैयार BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम
25-May-2020 06:01 AM
By Aryan Anand
PATNA : लॉकडाउन 4 के बीच हवाई सफर की शुरुआत हो गई है। पटना एयरपोर्ट से 63 दिनों बाद आज चार शहरों के लिए हवाई यात्रा की शुरुआत हो गई। सुबह से ही पटना एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले यात्रियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। पटना एयरपोर्ट से दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई और अमृतसर के लिए 11 जोड़ी उड़ानें शुरू की गई हैं।
पटना के लिए सबसे पहली फ्लाइट सुबह 7:15 पर मुंबई से आएगी जबकि सुबह 8 बजे पटना से दिल्ली के लिए पहली फ्लाइट जाएगी। यह दोनों उड़ाने इंडिगो एयरलाइंस की हैं। दिल्ली के लिए यात्रा करने वाले पैसेंजर सुबह से ही एयरपोर्ट पहुंचने लगे हैं.
पटना एयरपोर्ट पर अपनी फ्लाइट के लिए पहुंचे यात्रियों की मेडिकल स्कैनिंग की जा रही है। सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का सख्ती के साथ पालन किया जा रहा है। सीआईएसएफ और एयरपोर्ट अथॉरिटी के लोग लगातार यात्रियों को सुरक्षित तरीके से बोर्ड कराने में लगे हुए हैं। यात्रियों को पहले ही एयरपोर्ट प्रबंधन की तरफ से कम सामान लेकर जाने को कहा गया था। 2 से ज्यादा लगेज की इजाजत किसी को नहीं दी गई है। एयरपोर्ट पहुंचने के लिए यात्रियों को फ्लाइट टिकट के लिए 4 घंटे पहले का समय दिया गया है। फर्स्ट बिहार की टीम ने पटना एयरपोर्ट पर पूरी स्थिति का जायजा लिया है।