बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
09-Jul-2024 06:50 AM
By First Bihar
PATNA: सोमवार की रात पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों ने जोरदार हंगामा किया। पटना से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की विमान का एसी काम नहीं कर रहा था। विमान में सवार यात्री गर्मी से परेशान होकर हंगामा करने लगे। जिसके बाद सभी यात्रियों को विमान से नीचे उतार दिया गया। एयरपोर्ट पर घंटों अफरा-तफरी मची रही। बाद में एसी को ठीक करने के बाद विभान को रवाना किया गया।
दरअसल, पटना से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 6223 हैदराबाद से ही तीन घंटे की देरी से पटना पहुंचा। तीन घंटे से यात्री पटना एयरपोर्ट पर फ्लाइट के आने का इंतजार कर रहे थे। फ्लाइट आने के बाद 157 यात्री विमान में सवार हो गए और फ्लाइट उड़ान भरने के लिए तैयार थी। यात्री बंद एसी को चलाने की मांग कर रहे थे। बाद में जब उन्हें जानकारी मिली की विमान का एसी खराब है तो हंगामा शुरू कर दिया।
यात्रियों का कहना था कि एक तो विमान पहले ही तीन घंटा देरी से पहुंचा और अब विमान का एसी खराब है। उन्होंने विमान कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। हंगामे के बाद टेक्निशियनों का दल पहुंचा और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद खराब एसी को ठीक किया गया। तब जाकर यात्रियों का गुस्सा शांत हुआ और विमान को हैदराबाद के लिए रवाना कर दिया गया।