मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार आंधी और ओलावृष्टि ने बरपाया कहर, गेहूं की तैयार फसल बर्बाद, मुआवजे की उठी मांग रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां
03-Sep-2020 06:18 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. बिहार में कोरोना संक्रमण का ख़तरा लगातार बढ़ता जा रहा है. कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में गिरावट हुई है लेकिन हर रोज दर्जनों लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हो रही है. कोरोना से जुड़ा हुआ ताजा अपडेट ये है कि बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खुर्शीद अहमद की पत्नी का निधन कोरोना के कारण हो गया है.
अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खुर्शीद अहमद की पत्नी कई दिनों से बीमार थीं. उन्हें इलाज के लिए कोरोना डेडिकेटेड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. पटना एम्स में इलाज के क्रम में ही उनकी मृत्यु हुई है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी पत्नी के देहांत पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उनके असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि कर्तव्यपरायण महिला थीं.
अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खुर्शीद अहमद उर्फ़ फ़िरोज़ अहमद की पत्नी समाज सेवा में गहरी रूचि रखती थीं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रार्थना की कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके परिवार को शक्ति प्रदान करे.
पत्नी के निधन के बाद अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खुर्शीद अहमद उर्फ़ फ़िरोज़ अहमद के घर में मातम का माहौल है. उधर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ययादव ने भी उनकी मौत पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि "बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री खुर्शीद आलम की पत्नी का पटना एम्स में कोरोना संक्रमण की वजह से देहांत होने पर शोक-संवेदना व्यक्त करता हूँ. इस मुश्किल घड़ी में भगवान शोक-सम्पत्त परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे."