दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
02-Jul-2020 07:35 AM
PATNA : कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बड़ा फैसला हुआ है. पटना AIIMS अब कोविड डेडिकेटेड अस्पताल बनाया जाएगा. जिसके बाद यहां सिर्फ कोविड-19 मरीजों की जांच और कोरोना संक्रमितों का ही इलाज किया जाएगा.
पटना एम्स में कोरोना मरीजों के लिए अभ 50 की बजाय 500 बेड उपलब्ध रहेंगे. अस्पताल प्रशासन ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है. जल्द ही इसकी घोषणा भी कर दी जाएगी. जिससे बाद अगले आदेश तक यहां सिर्फ कोरोना का ही इलाज किया जाएगा. इस दौरान अन्य सेवाएं बंद रहेंगी.
राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 हजार के पार हो गई है. जिसे देखते हुए यह फैसला लिया गया है. एम्स प्रशासन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को भी इस निर्णय से अवगत करा दिया है. ऐसा माना जा रहा है कि मंत्रालय से मंजूरी मिलते ही नई व्यवस्था शुरू हो जाएगी.
पटना एम्स के निदेशक ने बताया कि यहां सामान्य इमरजेंसी और कोरोना दोनों के मरीज यहां बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं. किसी एख तरह का समर्पित अस्पताल होने से मरीजों के साथ ज्यादा न्याय हो सकेगा.