अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
20-Jan-2023 08:19 AM
By First Bihar
PATNA : रामचरितमानस को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले मंत्री चंद्रशेखर की मुश्किलें फिलहाल कम तीन नहीं दिख रही है। फरवरी के पहले हफ्ते में रामचरितमानस विवाद बिहार में एक बार फिर से तूल पकड़ने वाला है। दरअसल, रामचरितमानस को लेकर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने जो विवादित बयान दिया था। उसके बाद देश के चर्चित कवि कुमार विश्वास ने आपत्ति जताई थी और अब कुमार विश्वास खुद पटना पहुंचने वाले हैं।
कवि कुमार विश्वास आगामी 6 फरवरी को पटना पहुंचेंगे। पटना के बापू सभागार में उनके कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। आपको बता दें कि, कवि की भूमिका के साथ-साथ कुमार विश्वास इन दिनों अपने अपने राम और राम कथा को लेकर देशभर में प्रस्तुति कर रहे हैं। बापू सभागार में शाम 6:00 बजे से 6 फरवरी को अपने-अपने राम का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बिहार के तमाम चाहने वालों के साथ-साथ कुमार विश्वास ने इस कार्यक्रम के लिए शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को भी न्योता दिया है।
कुमार विश्वास ने एक वीडियो संदेश के जरिए कहा है कि, राम और रामचरितमानस को लेकर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर जो विचार रखते हैं उसके बीच वह उन्हें आमंत्रण दे रहे हैं कि , वो 'अपने -अपने राम' कार्यक्रम में शामिल हो। मंत्री चंद्रशेखर के लिए कुमार विश्वास का मैसेज बिल्कुल साफ है। कुमार विश्वास ने कहा है कि, राम और रामचरितमानस को लेकर कई लोगों के मन में अभी भी भ्रांतियां हैं। मंत्री चंद्रशेखर मेरे भाई हैं और मैं उन्हें खासतौर पर इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित करता हूं। इसका मतलब यह हुआ कि, कुमार विश्वास के दौरे के दौरान पटना में रामचरितमानस को लेकर एक बार फिर माहौल गरमाया रहेगा। कुमार विश्वास के इस कार्यक्रम में मंत्री चंद्रशेखर शामिल होंगे या नहीं यह तो वक्त बताएगा। लेकि,न फिलहाल पटना आकर कुमार विश्वास बढ़ा मैसेज देने की कोशिश जरूर कर रहे हैं।