अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन
10-Jul-2022 10:06 AM
PATNA : कुर्बानी का त्योहार ईद-उल-जोहा (बकरीद) का पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. कोरोना काल के दो साल बाद इस बार घर से लेकर इबादतगाहों में त्योहार की विशेष तैयारी देखने को मिली. दो साल बाद लोगों ने गांधी मैदान स्टेडियम में सामूहिक रूप से बकरीद की नमाज अदा की. गांधी मैदान स्टेडियम में सुबह 7.45 बजे नमाज अदा करने का समय रखा गया था. इस दौरान जहां भारी संख्या में मुस्लिम वर्ग के लोग गांधी मैदान में पहुंचे और बकरीद के मौके पर खुदा से अमन-चैन की दुआएं मांगी.
बकरीद के मौके पर दो साल गांधी मैदान स्टेडियम में सामूहिक रूप से बकरीद की नमाज अदा की. इस दौरान जहां भारी संख्या में मुस्लिम वर्ग के लोग गांधी मैदान में पहुंचे थे. वहीं सुरक्षा को लेकर भी कड़े इंतजाम किए गए थे. गांधी मैदान में लोग कुर्ता, पायजामा और टोपी पहनकर पहुंचे थे. लोगों में इस दौरान काफी उत्साह देखने को मिला. पटना के कई मस्जिदों पर लोगों ने बकरीद की नमाज अदा की. छत्ता मस्जिद, जामा मस्जिद, जीबी रोड, केपी रोड, चौक पर इत्यादि प्रमुख स्थानों पर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला.
बता दें कि गांधी मैदान में हर साल बकरीद और ईद की नमाज करने की परंपरा रही है. लेकिन पिछले दो साल से कोरोना के कारण इस पर रोक लगा दी गई थी. इस साल कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद जिला प्रशासन की तरफ गांधी मैदान में एक बार से नमाज अदा करने की अनुमति दी थी. जिसको लेकर खासा उत्साह भी था. नवाज अदा करने के दौरान गांधी मैदान में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे.