ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

पाटलिपुत्रा बिल्डर्स के MD अनिल सिंह के 46.85 लाख रुपये ED ने किये जब्त, पिछले साल भी जब्त हुई थी 2.62 करोड़ की संपत्ति

08-Mar-2022 09:50 PM

PATNA: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पटना में बड़ी कार्रवाई की है। जेल में बंद बिल्डर अनिल सिंह के 46.85 लाख रुपये को जब्त किया है। यह रकम अनिल सिंह के बैंक अकाउंट में डिपोजिट थे। इस बात की पुष्टि ईडी ने की है। 


ईडी ने यह कार्रवाई PMLA एक्ट के तहत की है। बता दें कि अनिल सिंह फिलहाल जेल में हैं। वे पाटलिपुत्र बिल्डर्स लिमिटेड और उसके दूसरे ग्रुप के एमडी हैं। इससे पूर्व 29 अक्टूबर 2021 को ED ने पाटलिपुत्रा बिल्डर्स के नाम वाली 2.62 करोड़ की संपत्ति को जब्त किया था।


पाटलिपुत्र बिल्डर्स के MD अनिल सिंह पर बेईमानी, धोखाधड़ी, घर खरीदारों से किए गए वादों को पूरा नहीं करने, जबरन वसूली करने, लोगों का पैसा हड़पने, हत्या की कोशिश करने और आर्म्स एक्ट के तहत गंभीर आरोप लगे हैं। अनिल सिंह पर और भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। 


बिल्डर अनिल सिंह को "द न्यूजपेपर्स एंड पब्लिकेशन्स लिमिटेड" के कर्मचारियों को 9,47,18,011.59/- रुपए देना था लेकिन यह रुपए उन्होंने नहीं दिए। अनिल सिंह पर यह भी आरोप है कि इन्हीं पैसों से उन्होंने अपनी कंपनी पाटलिपुत्रा बिल्डर्स लिमिटेड के नाम पर संपत्तियों को खरीदा और उसके रुपए गबन किए।


news image


बिल्डर अनिल सिंह के खिलाफ पटना के कोतवाली थाना और पटना सिटी के आलमगंज थाने में अलग-अलग प्राथमिकी पहले से दर्ज है। कोतवाली में केस नंबर 316/14 में 31 दिसंबर 2019 को ही पुलिस चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। आलमगंज के केस में भी चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जा चुकी है। दोनों केस के आधार पर ईडी ने अपनी जांच शुरू की थी। ईडी ने पीएमएलए एक्ट के तहत आज कार्रवाई की। जिस रकम को ईडी ने जब्त किया है वह रकम उनके बैंक अकाउंट में जमा थे।